
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जनवरी 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 जनवरी 2024 की खबरें और समाचार: पीएम मोदी आज दोपहर को मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे. वहीं, ईडी की टीम ने पश्चिम बंगाल में फिर से एक्शन शुरू कर दिया है. शुक्रवार को जांच एजेंसी की टीम नगर निगम नौकरी घोटाला मामले में दो TMC नेताओं के घर छापेमारी करने पहुंची.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 3:30 बजे मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने साल 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था. 21.3KM लंबा यह पुल 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है. पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद जांच एजेंसी एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह-सुबह नगर निगम नौकरी घोटाला से जुड़े मामले में ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के घर पर धावा बोल दिया है. पढ़ें, शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. समंदर में 17 KM का 6 लेन हाइवे, 2 घंटे का सफर 20 मिनट में... जानिए मुंबई में बने अटल सेतु की 10 खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 3:30 बजे मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने साल 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था. 21.3KM लंबा यह पुल 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है. यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है. 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है. यह भारत का सबसे लंबा पुल है, जो देश का सबसे लंबा पुल भी है.
2. पश्चिम बंगाल में फिर एक्शन में ED, ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर पर सुबह-सुबह छापेमारी पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद जांच एजेंसी एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह-सुबह ही पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के घर पर धावा बोल दिया है. दोनों के घर पर छापेमारी चल रही है. यह रेड नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़ी हुई है.
3. 'कांग्रेस अयोध्या के न्योते की हकदार नहीं...', राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण ठुकराने पर बरसे CM हिमंता अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेता शामिल नहीं होंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के इस फैसले पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अयोध्या के निमंत्रण की "हकदार" नहीं थी. लेकिन इसे अस्वीकार करके कांग्रेस ने 'अपने कुछ पापों को धोने का एक सुनहरा अवसर' खो दिया है.
4. अफगानिस्तान के हिंदुकुश इलाके में फिर से लगे भूकंप के तेज झटके, 4.3 रही तीव्रता

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



