
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 जून, 2025 की खबरें और समाचार: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है. अमेरिका के लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों ने एप्पल स्टोर लूट लिया और सड़कों पर हिंसा देखने को मिली.
खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है. अमेरिका के लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों ने एप्पल स्टोर लूट लिया और सड़कों पर हिंसा देखने को मिली. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पत्नी सोनम ने राजा को शादी के बाद छूने तक नहीं दिया था. आपका रेल टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं? अब 4 नहीं, बल्कि 24 घंटे पहले पता चल जाएगा. राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाइवे पर मंगलवार रात सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पढ़ें बुधवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन फिर टला, लिक्विड ऑक्सीजन लीक के चलते Axiom-4 मिशन पर लगा ब्रेक भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है. 'स्टैटिक फायर' परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव का पता चलने के बाद मिशन पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया गया. इस मिशन के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ISS भेजा जाना था.
अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने लूट लिया एप्पल स्टोर, सड़कों पर आगजनी और हिंसा, लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लागू अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स खतरनाक अराजकता से गुजर रहा है. शहर में रात भर हिंसा होती रही है. प्रदर्शनकारियों ने एप्पल के शो रूम को लूट लिया. कई जगहों पर आगजनी हुई है और लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हैं. शहर में हिंसा को देखते हुए मेयर कैरेन बास ने लॉस एंजिल्स के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है.
सोनम ने राजा को शादी के बाद छूने तक नहीं दिया, बोली थी कामाख्या में दर्शन के बाद ही करीब आएंगे राजा रघुवंशी की शादी को चंद दिन ही हुए थे. प्यार में भरोसा था, अपनापन था, लेकिन एक अजीब सी दूरी भी थी. जो उसकी पत्नी सोनम ने खुद बनाई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने शादी के बाद राजा से साफ कह दिया था कि वह तब तक उसके पास नहीं आएगी जब तक वे दोनों कामाख्या देवी के दर्शन नहीं कर लेते. सोनम ने तो शादी के बाद राजा को छूने तक नहीं दिया था. राजा अपनी पत्नी की हर बात को आस्था और सम्मान का विषय समझता रहा, उसकी इस बात को भी मान गया.
आपका रेल टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं? अब 4 नहीं... 24 घंटे पहले चल जाएगा पता
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए Indian Railway ने बड़ी प्लानिंग की है. दरअसल, अभी तक अगर आप Rail Ticket बुक करते हैं, तो ट्रेन के रवाना होने से चार घंटे पहले ही पता चल पाता है कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रेलवे ने नए सिस्टम पर काम कर रहा है जिसके तहत कन्फर्म सीटों वाला चार्ट 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







