
9000 रुपये में बिक रही ये हवाई चप्पल, यूजर्स बोले- सिर्फ 150 रुपये देंगे!
AajTak
फेमस ब्रांड Hugo Boss की हवाई चप्पल 9000 रुपये में बिक रही हैं. यह दाम 54 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद है. ज्यादा कीमत की वजह से लोग कंपनी को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने तो इस बहाने दूसरे ब्रांड्स को भी टार्गेट किया. कुछ लोगों ने लिखा कि करोड़पति होने पर भी इसे नहीं खरीदेंगे.
लग्जरी फैशन ब्रांड ह्यूगो बॉस (Hugo Boss) की 9000 रुपए कीमत की चप्पल चर्चा में है. सामान्य सी दिखने वाली चप्पल की बेतहाशा कीमत पर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान नजर आए. कुछ यूजर्स ने चप्पल की कीमत की आलोचना की. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि क्या इन चप्पल को EMI के तहत खरीदा जा सकता है?
अक्सर ही नामी गिरामी ब्रांड्स अपने प्रॉडक्ट यूनिक आइडिया के साथ लॉन्च करते हैं. यही वजह होती है कि उन्हें लोग हाथों हाथ खरीद लेते हैं. लेकिन ह्यूगो बॉस की इन चप्पल की तुलना लोग 'सामान्य बाथरूम चप्पल' से कर रहे हैं.
darveys वेबसाइट पर यह चप्पल 54 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 8990 रुपए में बिक रही हैं.
ह्यूगो बॉस की इस एक जोड़ी चप्पल का फोटो ट्विटर यूजर ने शेयर किया. इसके बाद तो तमाम यूजर्स ने कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
कई लोगों ने मजेदार मीम भी शेयर किए. कुछ लोगों ने तो दूसरे ब्रांड्स के महंगे प्रोड्क्ट शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि वह इन चप्पल के केवल 150 रुपए देंगे तो इसी ट्वीट पर दूसरे यूजर ने लिखा कि उनके हिसाब तो 150 भी ज्यादा हैं.
एक यूजर ने लिखा कि इससे अच्छी तो 100 रुपए की पैरागॉन चप्पल हैं. दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर वह करोड़पति भी बन गईं तो भी उनके लिए यह कीमत बहुत ज्यादा है. तीसरे यूजर ने लिखा कि भोपाल में ये 89 रुपए में मिल जाएंगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












