
9 साल पहले बिहार के ‘लंबू’ को 6 करोड़ में दी गई थी मुख्तार की सुपारी, बम से उड़ाने का था प्लान, लेकिन…
AajTak
बाहुबली मुख्तार अंसारी को साल 2015 में जेल से पेशी पर ले जाने के दौरान जान से मारने की साजिश रची गई थी. इस काम के लिए बिहार के एक गुंडे लंबू शर्मा को 6 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई थी. आरा जेल से पेशी पर कोर्ट लाए जाने के दौरान बम धमाका कर लंबू फरार भी हो गया था. मगर, फिर भी प्लान अंजाम तक नहीं पहुंच सका.
पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) अब इस दुनिया में नहीं रहा. गुरुवार को यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. मुख्तार साल 2005 से यानी पिछले 19 साल से जेल में बंद था. मगर, क्या आपको पता है कि इस बाहुबली की हत्या की प्लानिंग भी हुई थी.
जी हां, बाहुबली मुख्तार अंसारी को साल 2015 में जेल से पेशी पर ले जाने के दौरान जान से मारने की साजिश रची गई थी. वो भी ऐसे-वैसे नहीं बल्कि बम से उड़ाकर और इस काम के लिए बिहार के एक गुंडे से संपर्क किया गया. इसका नाम था लंबू शर्मा, जिसको 6 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई. बम बनाने में माहिर लंबू को 50 लाख रुपये एडवांस मिलने थे और वह इसी काम को अंजाम देने के लिए बिहार की जेल से भाग निकला था. इसके बाद पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी को बम से उड़ाने का प्लान था.
यह भी पढ़ें- मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर में 'शटर डाउन', देर रात पहुंचेगा शव... शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक
फरारी के लिए किया था मानव बम का इस्तेमाल
मुख्तार की हत्या के लिए लंबू शर्मा का जेल से बाहर निकलना जरूरी था. इसके लिए उसने खतरनाक प्लान बनाया. आरा जेल से पेशी के लिए जब लंबू को कोर्ट में लाया गया, तो उसे फरार कराने के लिए मानव बम का इस्तेमाल किया था. बम लेकर आई महिला नगीना देवी ने विस्फोट कर दिया.
इसमें सिपाही अमित कुमार शहीद हो गए और नगीना की भी मौत हो गई. बम के धमाके की वजह से 15 लोग जख्मी हो गए थे. इस बीच मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर लंबू शर्मा फरार हो गया था. यह संभवतः पहला मामला था, जब किसी अपराधी ने पेशी के दौरान फरार होने के लिए मानव बम का देश में इस्तेमाल किया हो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












