
9 महीने बाद आज बातचीत की टेबल पर बैठेंगे US और ईरान, अमेरीकियों को तुरंत मुल्क छोड़ने की सलाह
AajTak
अमेरिका और ईरान आज ओमान की राजधानी मस्कट में करीब नौ महीने बाद परमाणु वार्ता करने जा रहे हैं. यह भारतीय समय के अनुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगी. यह बातचीत ऐसे समय पर हो रही है जब क्षेत्रीय तनाव चरम पर है. पहले यह वार्ता इस्तांबुल में प्रस्तावित थी, लेकिन ईरान के द्विपक्षीय बातचीत और एजेंडा को केवल परमाणु कार्यक्रम व अमेरिकी प्रतिबंधों तक सीमित रखने के आग्रह के बाद स्थान बदल दिया गया.
अमेरिका और ईरान आज ओमान की राजधानी मस्कट में परमाणु वार्ता करने जा रहे हैं. यह बातचीत ऐसे समय हो रही है, जब क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ा हुआ है. वार्ता भारतीय समय के अनुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगी. यह करीब नौ महीने बाद दोनों देशों के बीच पहली बड़ी प्रत्यक्ष बैठक मानी जा रही है.
पिछले कुछ दिनों से वार्ता के स्थान, स्वरूप और एजेंडे को लेकर असमंजस बना हुआ था. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया के जरिए इस बैठक की जानकारी दी और बातचीत की व्यवस्था कराने के लिए ओमान सरकार का धन्यवाद किया. ओमान को पश्चिम एशिया की कूटनीति में लंबे समय से एक तटस्थ मध्यस्थ के रूप में देखा जाता रहा है. इससे पहले भी वह अमेरिका-ईरान वार्ताओं की मेजबानी कर चुका है.
पहले इस्तांबुल में होने वाली थी वार्ता
बताया जा रहा है कि शुरुआत में वार्ता तुर्की के इस्तांबुल में होने की योजना थी, जिसमें क्षेत्रीय देशों के शामिल होने की संभावना थी. हालांकि ईरान ने कहा कि बातचीत सिर्फ द्विपक्षीय हो और उसका दायरा केवल परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने तक सीमित रहे. इसके बाद स्थान बदलकर मस्कट कर दिया गया.
अमेरिका-ईरान संबंधों में तनाव
वार्ता में ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल होंगे, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम एशिया के दूत स्टीव विटकॉफ और संभवतः जेरेड कुशनर के शामिल होने की उम्मीद है. यह बातचीत ऐसे दौर में हो रही है, जब अमेरिका-ईरान संबंध गंभीर दबाव में हैं. जून 2025 में इजरायल से जुड़े 12 दिनों के संघर्ष के दौरान अमेरिकी हमलों में ईरान के कई प्रमुख परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा था.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.










