'9 मई की हिंसा के मास्टरमाइंड हैं इमरान खान', पाकिस्तान के PM बोले- सैन्य नेतृत्व गिराना था मकसद
AajTak
9 मई को भ्रष्टाचार के एक मामले में अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे. इसके बाद 70 वर्षीय खान को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. इसको लेकर पाकिस्तान के पीएम ने इमरान खान पर निशाना साधा है.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर इमरान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि इमरान खान 9 मई को पूरे पाकिस्तान में अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मास्टरमाइंड थे और इसका उद्देश्य सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकना था. दरअसल, 9 मई को भ्रष्टाचार के एक मामले में अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे. इसके बाद 70 वर्षीय खान को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.
दंगों के दौरान रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय सहित दर्जनों सैन्य प्रतिष्ठान और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं या आग लगा दी गईं. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के 100 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक जियो न्यूज चैनल के साथ एक इंटरव्यू में शरीफ ने कहा कि पुरुष, महिलाएं, एक गुट, कुछ सैन्य पुरुष और उनके परिवार 9 मई की घटनाओं में शामिल थे, जिसे शक्तिशाली सेना ने "काला दिवस" करार दिया था. 9 मई की घटनाओं में शामिल लोग सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकना चाहते थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि योजनाकार देश में अराजकता और युद्ध चाहते थे.
जियो न्यूज ने शरीफ के हवाले से बताया कि पीटीआई अध्यक्ष खान 9 मई की घटनाओं का मास्टरमाइंड था. हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे पाकिस्तान में 10,000 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिनमें से 4,000 केवल पंजाब प्रांत से थे. खान के अनुसार, हिंसा में 16 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ता मारे गए. पुलिस ने मरने वालों की संख्या 10 बताई है.
बता दें कि इमरान खान सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित कई मामलों का भी सामना कर रहे हैं. फिलहाल उन पर आतंकवाद, हत्या और ईशनिंदा से जुड़े 150 से ज्यादा मामले चल रहे हैं. वह कथित तौर पर अपने निजी आवास पर नजरबंद हैं. कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे पाकिस्तान में 10,000 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4,000 केवल पंजाब प्रांत से हैं.
खान सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित कई मामलों का भी सामना कर रहे हैं. फिलहाल उन पर आतंकवाद, हत्या और ईशनिंदा से जुड़े 150 से ज्यादा मामले चल रहे हैं. वह कथित तौर पर लाहौर के ज़मान पार्क स्थित अपने निजी आवास में नजरबंद हैं.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









