
85 साल के धर्मेंद्र ने स्विमिंग पूल में किया एरोबिक्स, देखकर फैंस हुए हैरान
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र बेहतरीन एक्टर में से एक हैं. 60 के दशक में उन्हें ही-मैन के नाम से जाना जाता था. वे हर खास दिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं. वे इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं. अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्विमिंग पूल में एरोबिक्स करते दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र बेहतरीन एक्टर में से एक हैं. 60 के दशक में उन्हें ही-मैन के नाम से जाना जाता था. वे हर खास दिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं. वे इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं. अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्विमिंग पूल में एरोबिक्स करते दिखाई दे रहे हैं. उनका यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. एक्टर ने यह वीडियो इंटरनेशनल योगा डे पर शेयर किया है. उनका यह वीडियो देखकर कहना गलत नहीं होगा की 85 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र काफी फिट हैं. धर्मेंद्र ने अंडरवाटर किया एरोबिक्स धर्मेंद्र ने यह वीडियो ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनका यह वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "दोस्तों...आज इंटरनेशनल योग दिवस पर जोश आ गया...मैंने आज शाम से वॉटर एरोबिक्स भी शुरू कर दिया है. पानी की लहरों के बीच एरोबिक्स करने का अपना एक अलग ही मजा है. उम्मीद करता हूं कि आपको पसंद आया होगा.”More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












