
83 Trailer release: रणवीर सिंह की 83 ट्रेलर रिलीज, फिर जीतेगा इंडिया, रचेगा इतिहास...
AajTak
दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ, फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग नजर आ रहा है.
दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ, फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग नजर आ रहा है. फिल्म की रिलीज कोरोनावायरस के चलते पोस्टपोन कर दी गई थी. अब क्रिस्मस के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जाने वाला है. 3 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में फिल्म के निर्देशक कबीर सिंह आपको 1983 के समय में लेकर जाएंगे, जब भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












