
83 में कपिल देव बनने के बाद रणवीर के पास ऑफर्स की भरमार, मिली 5 बायोपिक्स
AajTak
83 में भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत को दिखाया गया है. अब रणवीर सिंह को कई बायोपिक फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं. रणवीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें ऑफर हुईं 5 फिल्मों में से एक तीन स्पोर्ट्सपर्सन्स पर आधारित है.
फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने अपने काम से सभी का दिल खुश कर दिया है. डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आए हैं. उनके लुक से लेकर एक्टिंग और खेल तक, सबकुछ काफी इम्प्रेसिव है. 83 में भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत को दिखाया गया है. अब रणवीर सिंह को कई बायोपिक फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












