
83 की उम्र में क्या सीख रहे हैं रतन टाटा? देखें तस्वीर
AajTak
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पियानोफोर्ट (Pianoforte) बजाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने बचपन में इसे थोड़ा सीखा था, मैं अभी भी इसे सीखने के विचार में हूं.
टाटा समूह (Tata Group) के चेयरमैन रहे रतन टाटा (Ratan Tata) की गिनती दुनिया के बड़े उद्योगपतियों (Industrialist) में होती है. टाटा उद्योग जगत की ऐसी शख्सियत हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई न जानता हो. बिजनेस से हटकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वे अपनी दिलचस्प पोस्ट को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया कि वो किस चीज में रुचि रखते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












