
83: कपिल देव के रोल में हूबहू दिखे Ranveer singh, Deepika Padukone को देखकर होंगे हैरान
AajTak
83 में रणवीर सिंह हूबहू भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की तरह नजर आए हैं. दोनों का लुक इस कदर मिलता जुलता है कि आप भी रियल और रील कपिल देव को पहचानने में गच्चा खा जाएं.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 83 में भारत के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की इमोशनल कर देने वाली कहानी को पर्दे पर देखना उस ऐतिहासिक पल को फिर से जीने जैसा है. फिल्म में रणवीर सिंह ने जहां कपिल देव का रोल प्ले किया है. वहीं दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल प्ले किया है.
83 में रणवीर सिंह हूबहू भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की तरह नजर आए हैं. दोनों का लुक इस कदर मिलता जुलता है कि आप भी रियल और रील कपिल देव को पहचानने में गच्चा खा जाएं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












