
80 फाइटर जेट्स से तेहरान पर बमबारी... कांप उठा ईरान, इजरायल के निशाने पर मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स
AajTak
पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर है. इजरायली लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार तड़के तेहरान पर भीषण बमबारी की. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान से 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' की मांग करते हुए बातचीत की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया है. जिससे एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष को रोकने की कोशिशें विफल हो गई हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते आठ दिनों से भीषण संघर्ष जारी है. इसी बीच इजरायली एयरफोर्स ने ईरान की राजधानी तेहरान में तड़के सुबह भीषण बमबारी की. इजरायली सेना का कहना है कि इस हमले में उसकी सैन्य क्षमताओं, नेतृत्व, बुनियादी ढांचे और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
इसके अलावा IDF ने लेबनान के बेरूत में भी बमबारी की है. जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल और खाड़ी देशों पर और मिसाइल हमले किए हैं.
ईरान में घुसे 80 से ज्यादा फाइटर जेट्स
आईडीएफ ने बताया कि शुक्रवार तड़के इजरायली एयरफोर्स के 80 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने तेहरान के कई इलाकों में बमबारी की है. इस बमबारी में ईरान की सैन्य क्षमताओं, नेतृत्व और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
IDF ने बताया कि इन हमलों में एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने ईरानी शासन से संबंधित कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय, इमाम हुसैन विश्वविद्यालय, जिसका इस्तेमाल IRGC अधिकारियों के ट्रेनिंग के लिए किया जाता था. इसके अलावा इस सैन्य विश्वविद्यालय का इस्तेमाल आपातकालीन संसाधन के रूप में किया जा रहा था और हाल ही में, विशेष रूप से 'राइजिंग लायन' ऑपरेशन के दौरान इसे आईआरजीसी के सभा परिसर के रूप में इस्तेमाल किया गया था.
आईडीएफ ने ये भी दावा किया कि लड़ाकू विमानों ने ईरानी मिसाइल यूनिट के एक भंडारण स्थल पर भी बमबारी की है, जिसमें सैन्य बंकर और प्रक्षेपण अवसंरचना स्थित थी.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







