
8 लाख के पर्दे, 15 बाथरूम... दिल्ली के CM हाउस पर BJP हमलावर, AAP बोली- 500 करोड़ में बन रहा PM आवास
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस के रिनोवेशन को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है. एक तरफ बीजेपी ने पंखे, पर्दे और दूसरी चीजों पर लाखों रुपए खरर्च करने पर सवाल उठाए हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए इन आरोपों को ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस के रिनोवेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का दावा किया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि क्या केजरीवाल को 8 लाख रुपए के पर्दों की जरूरत थी. क्या उन्हें 15 बाथरूम की जरूरत है. बीजेपी ने कहा है कि एक तरफ तो केजरीवाल कह रहे हैं कि उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है, वहीं दूसरी तरफ रिनोवेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार किया है. AAP ने कहा है कि बीजेपी पुलवामा और अडानी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस मुद्दे को उठा रही है. जबकि दिल्ली में ही पीएम हाउस बनाने पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. आप ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के खर्चे को भी निशाने पर लिया. गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का उदाहरण देते हुए AAP ने कहा कि उन्होंने 191 करोड़ रुपए विमान पर खर्च किए. वहीं, एमपी के सीएम ने 65 करोड़ रु. का प्लेन खरीदा.
लाखों के पंखे से कौन सी हवा चाहिए?
सबसे पहले बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को यह कौनसी हवा चाहिए कि उसके लिए लाखों रुपये के पंखे की जरूरत पड़ रही है. वह ऐसा क्या छुपाना चाहते थे कि 8 लाख रुपए के पर्दे खरीदने पड़े. बीजेपी ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने इनके (AAP) दावों पर विश्वास किया था, लेकिन आज दिल्ली की जनता खुद को छला हुआ और ठगा हुआ महसूस कर रही है.
PWD का क्लॉज कोट करना चाहिए
बीजेपी ने मांग की कि केजरीवाल को दिल्ली PWD का वो क्लॉज कोट करना चाहिए, जिसमें विदेशी मार्बल लगाने का अधिकार दिया गया. बीजेपी ने कहा कि एक कहावत है कि राज योग जब आता है तो अक्सर उसके साथ 'राज रोग' आता है लेकिन आम आदमी पार्टी के संदर्भ में यह 'राज रोग' इतनी जल्दी इतना संक्रामक हो जाएगा ये दिल्ली की जनता की समझ से बाहर था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







