
8 बार रेकी, 231 फोन कॉल्स... 26/11 हमलों से पहले डेविड हेडली के लगातार टच में था तहव्वुर राणा
AajTak
एनआईए के अनुसार, हेडली ने भारत की अपनी पहली रेकी यात्रा के दौरान 14 सितंबर 2006 को राणा को 32 से अधिक बार फोन किया था. तहव्वुर हुसैन राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, हेडली के साथ मिलकर काम कर रहा था. हेडली 26/11 के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी.
पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा के लगातार संपर्क में था. उसने भारत की अपनी आठ यात्राओं के दौरान तहव्वुर राणा को 231 बार कॉल किया था. यह जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आजतक को दी है.
पहली यात्रा के दौरान किया 32 बार फोन
एनआईए के अनुसार, हेडली ने भारत की अपनी पहली रेकी यात्रा के दौरान 14 सितंबर 2006 को राणा को 32 से अधिक बार फोन किया था. तहव्वुर हुसैन राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, हेडली के साथ मिलकर काम कर रहा था. हेडली 26/11 के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी.
आजतक को विशेष रूप से प्राप्त एनआईए की डोजियर के अनुसार, दूसरी यात्रा के दौरान हेडली ने राणा को 23 बार कॉल किया, तीसरी यात्रा में 40 बार, पांचवीं यात्रा में 37 बार, छठी यात्रा में 33 बार और आठवीं यात्रा में 66 बार कॉल किया.
तहव्वुर राणा ने की थी हेडली के भारत में रुकने की व्यवस्था कोर्ट रिकॉर्ड्स और एनआईए की रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि राणा ने हेडली को वीजा दिलवाने से लेकर भारत में उसकी पहचान छिपाने तक हर स्तर पर मदद की. राणा ने हेडली के लिए भारत में ठहरने की व्यवस्था की और आतंकी हमले के लिए स्थानों की पहचान करने में भी उसकी मदद की.
इन दस्तावेजों से यह साफ होता है कि तहव्वुर हुसैन राणा ने मुंबई हमले की साजिश को अंजाम देने में कितनी अहम भूमिका निभाई थी. बता दें कि 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है. उसे विशेष विमान से अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. यह विमान आज शाम या कल सुबह तक भारत पहुंच सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












