
77 साल की उम्र में 'नट्टू काका' का निधन, सेलेब्स ने बीते पलों को याद कर दी श्रद्धांजलि
AajTak
अपनी कॉमेडी और क्यूट स्माइल से सभी को हंसाने वाले घनश्याम के निधन ने लोगों को गमगीन कर दिया है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी, मुनमुन दत्ता समेत अन्य सेलेब्स और फैंस ने नट्टू काका को श्रद्धांजलि दी है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पॉपुलर किरदार नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक का रविवार को निधन हो गया. वे 77 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे. अपनी कॉमेडी और क्यूट स्माइल से सभी को हंसाने वाले घनश्याम के निधन ने लोगों को गमगीन कर दिया है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी, मुनमुन दत्ता समेत अन्य सेलेब्स और फैंस ने नट्टू काका को श्रद्धांजलि दी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












