
71 साल की उम्र में इस मॉडल ने बिखेरा जलवा, स्विमसूट पहन किया रैंपवॉक
AajTak
Sarah Grant इंटरनेशनल मॉडलिंग की अनुभवी मॉडल हैं. सारा ने 16 साल की उम्र में अपना पहला रैंपवॉक किया था. ये रैंपवॉक सारा ने न्यूजीलैंड में Pierre Cardin के लिए किया था.
उम्र बस एक नंबर है, यह कहावत हाल ही में एक 71 वर्षीय मॉडल ने मॉडलिंग के मंच पर साबित कर के दिखाया है. Sarah Grant नाम की इस मॉडल ने ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक में अपना रनवे डेब्यू किया. गुरुवार को आयोजित इस फैशन वीक में जब 71 साल की Sarah Grant रैंप पर स्विमसूट में उतरीं तो सबकी नजर उनपर टिक गई. Sarah Grant ने ब्लैक स्कूप-नेक स्विमसूट पहना था और इसके ऊपर फ्लोरल प्रिंटेड ओवर शर्ट लिया था. सिडनी के कैरिजवर्क्स में हुए इस फैशन वीक में सारा ने उम्र से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ते हुए एक मिसाल पेश की है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












