
70 सीटों पर पदयात्रा, जनता से सीधे संवाद का लक्ष्य... दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा शुरू करेगी 'परिवर्तन यात्रा'
AajTak
यात्रा का संचालन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की देखरेख में होगा. इस महायात्रा में पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि यात्रा किसी रथ पर नहीं, बल्कि पैदल होगी, जिससे जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का प्रयास रहेगा.
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने अपनी चुनावी मुहिम को धार देने के लिए 8 दिसंबर से परिवर्तन यात्रा की घोषणा की है. इस यात्रा के तहत पार्टी राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पदयात्रा करेगी. 7 अलग-अलग टीमें दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में एक साथ यात्रा का शुभारंभ करेंगी.
यात्रा का संचालन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की देखरेख में होगा. इस महायात्रा में पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि यात्रा किसी रथ पर नहीं, बल्कि पैदल होगी, जिससे जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का प्रयास रहेगा.
सतीश उपाध्याय ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य दिल्ली की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है. इसके तहत पार्टी प्रतिनिधि आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशनों और विभिन्न इलाकों के युवा खिलाड़ियों और कर्मचारियों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेंगे.
वहीं, परिवर्तन यात्रा को लेकर दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रभारी अनिल भारद्वाज ने इसे भाजपा की रणनीति बताते हुए कहा कि हर राजनीतिक पार्टी चुनावी समय में अपनी योजनाएं प्रस्तुत करती हैं. उनका मानना है कि भाजपा, कांग्रेस की न्याय यात्रा से प्रेरित होकर इस तरह की गतिविधियां कर रही है. भारद्वाज के बयान से साफ है कि चुनावी माहौल में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और सभी पार्टियां अपने-अपने अंदाज में जनता के बीच पहुंचने की तैयारी कर रही हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






