
70 साल के डल्लेवाल के अनशन के आज 70 दिन पूरे, किसान संगठन आंदोलन को नई धार देने की तैयारी में
AajTak
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन पर बैठे हुए हैं, इस बीच किसान संगठनों ने आंदोलन को नई धार देने की योजना बना ली है. किसान यूनियनों ने 11 फरवरी को राजस्थान में, 12 फरवरी को खनौरी मोर्चे पर और 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर तीन अलग-अलग किसान महांपचातें बुलाई हैं.
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 70 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. डल्लेवाल 26 नवंबर को अनशन पर बैठे थे और अब तक बैठे हुए हैं. इन 70 दिनों में 70 वर्षीय कैंसर के मरीज डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है. उनके शरीर से जैसे मांस बिल्कुल गायब हो चुका है.
इस बीच किसान संगठनों ने आंदोलन को नई धार देने की योजना बना ली है. किसान यूनियनों ने 11 फरवरी को राजस्थान में, 12 फरवरी को खनौरी मोर्चे पर और 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर तीन अलग-अलग किसान महांपचातें बुलाई हैं.
किसान नेताओं से जुटने की अपील
किसान यूनियन अब सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगें पूरी कराने की तैयारी में जुटे हैं. इसके लिए किसान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बड़ी तादाद में जुटने की अपील की है.
खेत से जल लेकर खनौरी बॉर्डर जाएंगे
किसान अब अलग-अलग तारीखों में अपने खेत का जल लेकर भी डल्लेवाल के पास पहुंचने की योजना बना रहे हैं. इस पहल की शुरुआत किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ कर रहे हैं, जिसमें किसान खेत से जल लेकर 4, 6, 8, 10 और 12 फरवरी में से किसी एक दिन खनौरी मोर्चे पर पहुंचेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












