
7 साल तक रहे साथ, शादी के एक दिन पहले मालूम हुआ दुल्हन का बड़ा राज, और फिर...
AajTak
हाल में जापान के योशीताका नाम का एक शख्स 29 साल की उम्र में अपने प्यार से मिला. दोनों ने सात सालों तक डेट किया. लेकिन दोनों की शादी से ठीक पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने एक बड़ा राज खोला.
कहते हैं न कि मोहब्बत एक ऐसी चीज है कि एक बार अगर सचमुच किसी से हो जाए तो इंसान उसे जस के तस स्वीकार कर लेता है. ऐसे में अपने प्यार की खामियां भी खूबियां लगने लगती हैं. हाल में जापान के योशीताका नाम के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब वह 29 साल की उम्र में अपने प्यार से मिला.
कोराना वायरस के चलते किया खुलासा
अकी नाम की महिला एक जापानी स्टाइल का बार चलाती थी. अकी से कुछ ही समय की बातचीत में योशीताका को अहसास हुआ कि वह उसे पसंद करने लगा है. दोनों ही पहले से शादीशुदा थे लेकिन शादियां टूट चुकी थी और वे अपने बच्चों को अकेले पाल रहे थे. अकी ने योशीताका को बताया कि वह 44 साल की है. यानी दोनों में 15 साल का अंतर था. लेकिन वह त्वचा और व्यवहार से भी काफी जवान दिखती थी. दोनों का रिलेशन सात सालों तक चला और आखिरकार शादी का दिन आने वाला था. ये साल 2020 था और कोरोना वायरस का दौर था.
सच जानकर शख्स के उड़े होश
ऐसे में अकी को लगा कि उसे भी कोरोना हो सकता है और योशीताका को उसे लेकर डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा. डॉक्टर से बातचीत में कोई गड़बड़ी न हो जाए इसलिए अकी ने योशीताका के आगे एक राज खोलने का फैसला किया. अकी को लगा कि ये सच जानकर शायद योशीताका ये रिश्ता तोड़ देगा क्योंकि मैंने उसे लंबे समय तक झूठ के साए में रखा लेकिन फिर भी उसने सच बोलने का फैसला किया. उसने बताया कि वह उससे 15 नहीं बल्कि 25 साल बड़ी है और इस समय उसकी उम्र लगभग 61 साल हो चुकी है.
शादी रचाई और साथ घूम रहे देश

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












