
7 दिन से लापता डॉक्टर अमित शर्मा, सालों से कर रहे थे टीवी सेलेब्स का इलाज, कविता कौशिक ने लगाई मदद की गुहार
AajTak
कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डॉक्टर अमित शर्मा की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि वह पिछले 7 दिनों से लापता है. कविता ने लिखा, 'ध्यान दीजिए, यह डॉक्टर अमित शर्मा हैं. इन्होंने आधी टीवी इंडस्ट्री का इलाज किया है और पिछले 20 सालों से कई फिल्म डायरेक्टर, एक्टर्स और इंडस्ट्री के मेंबर्स के फैमिली डॉक्टर रह चुके हैं. यह इंडियन आइडल के सेट्स पर भी डॉक्टर थे.'
कविता कौशिक टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. कविता अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है. साथ ही वह हर कदम पर जरूरतमंदों की मदद को भी आगे आती है. अब कविता कौशिक ने यूजर्स ने मदद की गुहार लगाई है. कविता के मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े अमित शर्मा नाम के एक डॉक्टर गायब हो गए हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












