
7 टीमें, 33 देश और PAK के आतंक की पोल खोल... विदेश से लौटे सांसदों से आज मिलेंगे पीएम मोदी
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का संदेश लेकर दुनिया के 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर लौटीं सात सर्वदलीय टीमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिनर पर बुलाया है. आतंक के मोर्चे पर पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब कर लौटे डेलिगेशन से पीएम उनके दौरे को लेकर फीडबैक लेंगे.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सैन्यबलों ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. सेना ने इस ऑपरेशन के तहत 6 और 7 मई की रात इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक स्ट्राइक करते हुए ऑल पार्टी डेलिगेशन विदेश भेजने का ऐलान कर दिया था.
सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की अगुवाई में सात डेलिगेशन विदेश दौरे पर गए, 33 देशों की राजधानियों में पहुंचकर शीर्ष नेताओं और राजनयिकों से मुलाकात की, बात की. डेलिगेशन ने यूरोपीय संघ का भी दौरा किया. आतंकवाद के मोर्चे पर पाकिस्तान की पोल खोलकर विदेश से लौटे सातों डेलिगेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिनर पर बुलाया है.
पीएम मोदी शाम 7.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर सातों ऑल पार्टी डेलिगेशन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी विदेश से लौटे डेलिगेशन के लिए डिनर भी आयोजित करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की पोल खोलने विदेश गए सात डेलिगेशन में से चार की अगुवाई केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल पार्टियों के नेताओं ने किया.
यह भी पढ़ें: विदेश से लौटे डेलिगेशन से आज PM मोदी करेंगे मुलाकात, डिनर के दौरान होगी खास चर्चा
तीन डेलिगेशन की अगुवाई विपक्षी दलों के नेताओं ने की. सत्ता पक्ष की ओर से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद और जय बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय कुमार झा और शिवसेना (शिंदे) के श्रीकांत शिंदे, विपक्ष की ओर से कांग्रेस के शशि थरूर, डीएमके की कनिमोझी करुणानिधि और एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले ने की.
यह भी पढ़ें: वैश्विक मंच पर बेनकाब हुआ PAK, बिलावल के डेलिगेशन से US सांसद बोले- आतंक का सफाया करो, JeM के खिलाफ एक्शन लो

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












