
65 साल के बाबा अपनी 21 फीट लंबी दाढ़ी से उठा लेते हैं 2 गैस सिलेंडर, जानें सेहत का राज?
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में चैंपियन बाबा के नाम से फेमस संत के उम्र 65 वर्ष हो चुकी है. बाबा अपनी दाढ़ी से गैस के 2 सिलेंडर उठा लेते हैं. दाढ़ी से वजन उठाने की प्रतियोगिता में अव्वल रहे हैं. वे हर रोज ध्यान, योग करते हैं. बाबा का कहना है कि युवाओं को रोज कसरत करनी चाहिए, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहेगा.
राजस्थान वीरों की भूमि रही है. यहां मूछ रखना लोगों का शौक रहा है. भरतपुर में हनुमान मंदिर के महंत बाबा जानकीदास 65 साल के हो चुके हैं. वे दाढ़ी वाले चैंपियन बाबा के रूप में जाने जाते हैं. वह अपनी 21 फीट लंबी दाढ़ी से गैस के 2 सिलेंडर उठा लेते हैं.
कुंभ मेले में नागा साधु और अन्य साधुओं के बीच हुई दाढ़ी से वजन उठाने की प्रतियोगिता में बाबा जानकी दास प्रथम आए थे. इसके अलावा मध्यप्रदेश में दाढ़ी से वजन उठाकर बाबा ने प्रतियोगिता जीती और इनाम में मोटरसाइकिल मिली थी.
दरअसल, 65 साल के बाबा जानकीदास ने 30 साल पहले गृह त्याग कर संत मार्ग अपना लिया था. वे हनुमान मंदिर में पूचा-पाठ करते हैं. मथुरा बाईपास पर हनुमान मंदिर के वे महंत हैं. सुबह शाम ध्यान योग करते हैं. जानकीदास राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों में वजन उठाने की प्रतियोगिता जीत चुके हैं.
सुबह-शाम कसरत करते हैं बाबा
विगत गुरु पूर्णिमा के दिन जब भक्तों की मंदिर पर भीड़ लगी, तो उन्होंने अपनी 21 फीट लंबी दाढ़ी से वहां रखे दो गैस सिलेंडर उठा लिए. बाबा जानकी दास कहते हैं कि मैं ध्यान और योग के साथ हनुमान जी की भक्ति करता हूं. सुबह शाम कसरत भी करता हूं. कई वर्षों से अपनी दाढ़ी से वजन उठाने का अभ्यास किया है. इसके बाद दाढ़ी से वजन उठाने की प्रतियोगिता में भाग लिया और अव्वल रहा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








