
65 करोड़ श्रद्धालु, 6 शाही स्नान और साधु-संतों की तिलिस्मी दुनिया... महाकुंभ के 45 दिव्य दिनों की कहानी!
AajTak
प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आज अंतिम दिन है. 45 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला. 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई. 6 शाही स्नान के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ा और साधु-संतों की तिलिस्मी दुनिया ने सभी को आकर्षित किया. भव्य अखाड़ों की पेशवाई, मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और श्रद्धा के इस पर्व ने दुनिया को भारतीय संस्कृति की भव्यता से रूबरू कराया. महाकुंभ के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट पर उमड़ा हुआ है.
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 'प्रयागराज महाकुंभ 2025' का आज अंतिम स्नान है. 45 दिनों तक चले इस दिव्य और भव्य आयोजन में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई. यह आंकड़ा आज महाशिवरात्रि के साथ और भी बढ़ने की संभावना है. आस्था, संस्कृति और अध्यात्म के इस महासंगम में देश-विदेश से आए संतों, महात्माओं और श्रद्धालुओं ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया.
महाकुंभ में सभी 13 प्रमुख अखाड़ों ने कल्पवास किया. नागा बाबाओं की पेशवाई और उनके अनूठे हठयोग, तपस्या और साधना ने लोगों को आकर्षित किया.
प्रयागराज महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या कई देशों की कुल जनसंख्या से अधिक रही. केवल भारत और चीन ही ऐसे देश हैं, जिनकी आबादी इस महाकुंभ में स्नान करने वालों से अधिक है.
कब-कब हुए शाही स्नान?
13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान हुए. ये शाही स्नान न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








