
64MP कैमरा और 12GB RAM वाला iQOO Neo 6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर होगी सेल
AajTak
iQOO Neo 6 Launch Date: जल्द ही भारत में एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है. कंपनी 64MP कैमरा और 12GB तक RAM वाला iQOO Neo 6 लॉन्च करने वाली है. यह फोन हाल में ही चीन में लॉन्च हुआ है और भारत में यह कुछ बदलाव के साथ आएगा.
iQOO भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. कंपनी हाल में ही अपनी Z-सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और अब कंपनी iQOO Neo 6 को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस फोन को पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया है.
कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में इस हैंडसेट को Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है, लेकिन भारतीय बाजार में यह फोन Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आएगा. इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और दूसरी डिटेल्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लीक हो गई हैं.
माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐमेजॉन इंडिया के ऐप पर एक पुश नोटिफिकेशन आया है, जिस पर iQOO Neo 6 की लॉन्च डेट की जानकारी मिली है. यह स्मार्टफोन भारत में 31 मई को लॉन्च होगा. आइए जानते हैं इस फोन में क्या कुछ देखने को मिलेगा.
अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.62-inch का AMOLED FHD+ पैनल मिलेगा, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है. स्मार्टफोन में सेंटर पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले मिलेगा.
हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. इसमें 12GB तक RAM दिया जा सकता है और 256GB का स्टोरेज मिलेगा. डिवाइस को पावर देने के लिए 4700mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.
इसमें एंड्रॉयड 12 मिलेगा. ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन लेंस 64MP का होगा. इसमें OIS का सपोर्ट भी मिलेगा. इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा. फ्रंट में कंपनी 16MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












