
6 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म घर बैठे देख सकते हैं आप, जानें कैसे
AajTak
ऑस्कर 2022 में कई बढ़िया फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते हैं. अगर आपने अभी भी ऑस्कर में विजेता बनी फिल्मों को नहीं देखा है तो चिंता मत कीजिए. हम आपको बता रहे हैं कि आप कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन फिल्मों को देख सकते हैं.
94वें अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2022 में कई बेहतरीन फिल्मों का बोलबोला रहा. ड्यून, किंग रिचर्ड, एन्कांतो, CODA के साथ बहुत फिल्मों ने ऑस्कर 2022 में नॉमिनेशन पाया था. ऐसे में कई बढ़िया फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते. अगर आपने अभी भी ऑस्कर में विनर बनी फिल्मों को नहीं देखा है तो चिंता मत कीजिए. हम आपको बता रहे हैं कि आप कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन फिल्मों को देख सकते हैं.
CODA
CODA ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड जीता है. यह कहानी एक बधिर परिवार की लड़की Ruby Rossi की है. रूबी अपने घर की इकलौती सदस्य हैं जो सुन सकती है. ऐसे में उसे अपने सपने को पूरा करने और परिवार का बिजनेस बचाने के बीच एक चीज को चुनना है. इस खूबसूरत फिल्म को आप एपल टीवी प्लस (Apple TV+) पर देख सकते हैं.
किंग रिचर्ड
इस फिल्म में अपने काम के लिए एक्टर विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. फिल्म की कहानी रिचर्ड विलियम्स पर आधारित है, जो टेनिस प्लेयर सेरेना और वीनस विलियम्स के पिता हैं. रिचर्ड ने अपनी बेटियों का नाम इतिहास में लिखने का फैसला किया था. यह फिल्म 25 मार्च को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
कॉमेडियन को मारा मुक्का, रोते हुए मांगी माफी, फिर पार्टी में बीवी संग Will Smith ने किया डांस

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












