
5G Call: भारत में हुई पहली 5G कॉल, चुटकियों में होंगे ऑनलाइन काम, जानिए इसके फायदे
AajTak
Benefits of 5G: 5G सर्विस जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. देश ने अपना पहला 5G कॉल सफलतापूर्वक कर लिया है. यह अगली जनरेशन का नेटवर्क है. इसमें आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे, जो हमें 4G नेटवर्क पर नहीं मिलते हैं. आइए जानते हैं 5G सर्विस के क्या फायदे होंगे.
भारत में 5G कॉल का सफल परीक्षण कर लिया गया है. केंद्रीय सूचना प्रोद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास में 5G के सफल परीक्षण की जानकारी दी है. भारत में लोगों को लंबे समय से 5G नेकवर्क का इंतजार है और सरकार भी इस साल देश को 4G से 5G पर अपग्रेड करने की पूरी कोशिश कर रही है.
ऐसे में सवाल आता है कि 5G के आने के बाद क्या बदला जाएगा. भारत में 5G की बात करें तो गुरुवार को किए गए सफल परीक्षण में वीडियो कॉलिंग भी शामिल है. कई प्रोजेक्ट में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं.
वहीं प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स भी 5G की टेस्टिंग कर रहे हैं. हालांकि, अभी भी 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू होने की कोई तारीख नहीं आई है. हाल में आई रिपोर्ट्स की मानें तो देश में 5G नेटवर्क इस साल के अंत तक आएगा.
2000 के दशक में ज्यादातर लोगों ने 3G नेवटर्क यूज किया था. जबकि पिछले दशक में लोगों ने 4G की स्पीड अनुभव की है. दोनों ही स्पीड और कवरेज में काफी ज्यादा अंतर है. ऐसा ही अंतर हमें 4G और 5G में भी देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं 5G में क्या होगा खास.
निश्चित तौर पर 5G नेटवर्क पर आपको 4G की तुलना में ज्यादा स्पीड मिलेगी. जहां आपको 4G नेटवर्क पर 100Mbps तक की स्पीड मिलती है, वहीं 5G पर आपको इससे 10 गुना ज्यादा यानी GBPS में स्पीड मिलेगी. हालांकि, अभी लो बैंड 5G नेटवर्क ही उपबल्ध होंगे, जिसमें आपको 1 से 2Gbps की स्पीड मिलेगी. यानी आप महज कुछ सेकेंड में मूवी डाउनलोड कर सकेंगे.
4G नेटवर्क आने के बाद भी बहुत से ऐसे एरिया हैं, जहां तक नेटवर्क की पहुंच नहीं है. 5G के जरिए टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क की रेंज बढ़ाने का एक और तरीका मिलेगा. हालांकि, इसकी अभी शुरुआत हो रही है, इसलिए ज्यादा शहरों में इसकी पहुंच होने में समय लगेगा. यानी 5G सर्विस भारत में लॉन्च तो हो जाएगी, लेकिन इसे छोटे शहरों में पहुंचने में वक्त लगेगा.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












