
579 जिलों में नेटवर्क, 2000 गुर्गे और 'गुप्त साम्राज्य'... छांगुर बाबा की राजदार नसरीन की गवाही से ऐसे टूटा 'धर्मांतरण सिंडिकेट'
AajTak
Chhangur Baba: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से निकला धर्मांतरण के जाल की जड़ें दुबई, सऊदी और तुर्किए तक फैली थीं. इस नेटवर्क का सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा था. उसकी सबसे भरोसेमंद राजदार नीतू उर्फ नसरीन थी. लेकिन जो महिला उसके साम्राज्य की नंबर-2 थी, वही आज उसके पतन की सबसे बड़ी वजह बन गई.
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से निकले धर्मांतरण के जाल की जड़ें दुबई, सऊदी और तुर्किए तक फैली थीं. इस नेटवर्क का सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा था. उसकी सबसे भरोसेमंद राजदार नीतू उर्फ नसरीन थी. लेकिन जो महिला उसके साम्राज्य की नंबर-2 थी, वही आज उसके पतन की सबसे बड़ी वजह बन गई. यूपी एटीएस की पूछताछ में नसरीन ने जो कबूल किया है, उसने देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है.
एटीएस को इनपुट मिला था कि छांगुर बाबा, बेटे महबूब की गिरफ्तारी के बाद देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था. लेकिन बाबा का यही प्लान उसकी सबसे करीबी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन ने फेल कर दिया. वजह ये थी कि नसरीन भी बाबा के साथ विदेश भागना चाहती थी, लेकिन उसे शक था कि बाबा उसे छोड़कर अकेले निकल जाएगा. इसीलिए वह 81 दिन तक बाबा के साथ लखनऊ के एक होटल में अंडरग्राउंड रही.
आखिरकार एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. नीतू मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली है. मुंबई निवासी अपने पति नवीन रोहरा के साथ वह पहले बाबा की अनुयायी बनी. इलाज और संतान की लालसा में दोनों ने धर्म परिवर्तन किया. नीतू बनी नसरीन और नवीन बना जमालुद्दीन. धर्मांतरण के बाद बाबा ने उन्हें विदेशों से फंडिंग जुटाने की जिम्मेदारी दी. दोनों ने दुबई के अल फारूक उमर बिन खत्ताब सेंटर से ऑनलाइन धर्मांतरण किया.
एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि 2016 से 2020 के बीच दोनों ने कुल 19 बार विदेश यात्रा की थी. नीतू और नवीन ने कभी साथ में यात्रा नहीं की, बल्कि अपने-अपने चैनलों से फंडिंग जुटाते रहे. नसरीन ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि छांगुर बाबा अपने बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर इंसान बनाना चाहता था. उसने काले धन को सफेद करने के लिए प्रॉपर्टी और दूसरे बिजनेस की जमीन तैयार की थी.
बाबा चाहता था कि फाइनेंस की कमान अब नसरीन से लेकर महबूब को सौंप दी जाए, जिससे नाराज होकर नसरीन ने सारे राज खोल दिए. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बाबा ने अपने सिंडिकेट में खासतौर पर मुस्लिम लड़कों की टीम खड़ी की थी, जो हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे. फिर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जाता था. जाति के आधार पर धर्मांतरण की रेट लिस्ट भी तैयार की गई थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







