
56 में 41 सीटों पर उम्मीदवार निविर्रोध चुने गए, जानिए अब किन 15 राज्यसभा सीटों के लिए होगा चुनाव, कहां किसका किससे मुकाबला
AajTak
राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए 41 उम्मीदवारों में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी में नए शामिल हुए अशोक चव्हाण और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही एल मुरुगन के नाम भी शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की शेष 15 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा.
लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे राज्यसभा चुनावों की चर्चा जोरों पर है. 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है, लेकिन नाम वापसी की अंतिम तारीख बीतने के साथ ही 41 सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है. अलग-अलग राज्यों की 41 सीटों के लिए 41 ही उम्मीदवार मैदान में थे. इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. अब 15 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा.
41 उम्मीदवार चुने गए निर्विरोध मंगलवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए 41 उम्मीदवारों में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, पार्टी में नए शामिल हुए अशोक चव्हाण और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वष्णव और एल मुरुगन शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की शेष 15 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा. बात जब निर्विरोध चुनाव जीतने की हो रही है तो भाजपा ने यहां भी सबसे आगे रहने का झंडा बुलंद किया है.
बीजेपी को हासिल हुईं 20 सीटें, सबसे अधिक सत्तासीन पार्टी को राज्यसभा में अभी तक सबसे अधिक 20 सीटें हासिल हुई हैं. इसके बाद कांग्रेस ने (6), तृणमूल कांग्रेस (4), वाईएसआर कांग्रेस (3), राजद (2), बीजेडी (2) और एनसीपी, शिव सेना, बीआरएस और जेडी ( यू) को एक-एक सीटें मिली हैं. चूंकि इन 41 सीटों पर कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं थे, इसलिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया.
गुजरात से जेपी नड्डा भी निर्विरोध निर्वाचित नड्डा और तीन अन्य भाजपा प्रत्याशियों-जसवंतसिंह परमार, मयंक नायक और हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया को गुजरात से विजेता घोषित किया गया. राजस्थान से, सोनिया गांधी निर्विरोध चुनी गईं, साथ ही भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ भी निर्विरोध चुने गए. महाराष्ट्र के सभी छह उम्मीदवार - भाजपा के चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े; शिवसेना के मिलिंद देवड़ा, जिन्होंने पिछले महीने कांग्रेस छोड़ दी थी, प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) और चंद्रकांत हंडोरे (कांग्रेस) को निर्विरोध चुना गया.
जदयू के संजय कुमार झा भी जीते बिहार में जदयू के संजय कुमार झा, भाजपा के धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, राजद के मनोज कुमार झा और संजय यादव और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह जीते. पश्चिम बंगाल से टीएमसी की सुष्मिता देव, सागरिका घोष, ममता ठाकुर और भाजपा के मोहम्मद नदीमुल हक और समिक भट्टाचार्य को विजेता घोषित किया गया. केंद्रीय मंत्री मुरुगन, वाल्मिकी धाम आश्रम के प्रमुख उमेश नाथ महाराज, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर और मध्य प्रदेश बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष माया नारोलिया ने मध्य प्रदेश में बीजेपी के लिए चार सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस के अशोक सिंह भी निर्विरोध जीते.
अश्विनी वैष्णव भी राज्यसभा भेजे गए ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (भाजपा) और बीजद के देबाशीष सामंत्रे और सुभाशीष खुंटिया ने जीत हासिल की. वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवारों, जी बाबू राव, वाई वी सुब्बा रेड्डी और एम रघुनाथ रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की सभी तीन सीटें जीतीं, जबकि पड़ोसी तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस को दो सीटें - रेणुका चौधरी और अनिल कुमार यादव - और बीआरएस को एक सीट मिली, जिस पर वी रविचंद्र को जीत मिली है. उत्तराखंड में भाजपा उम्मीदवार (महेंद्र भट्ट), सुभाष बराला (हरियाणा), देवेंद्र प्रताप सिंह (छत्तीसगढ़) निर्विरोध चुने गए.किसे कहां से भेजा गया राज्यसभा

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







