
55 लाख कैश लेकर फरार हुआ डिलीवरी पर्सन गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बरामद की पूरी रकम
AajTak
दिल्ली की प्रॉपर्टी मार्केट में भरोसे को झकझोर देने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डिलीवरी पर्सन ने अपने मालिक का विश्वास तोड़ते हुए 55 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ करके फरार हो गया. इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई.
दिल्ली की प्रॉपर्टी मार्केट में भरोसे को झकझोर देने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डिलीवरी पर्सन ने अपने मालिक का विश्वास तोड़ते हुए 55 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ करके फरार हो गया. इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई. टेक्निकल इनपुट्स और लगातार पीछा करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर ली है.
जानकारी के मुताबिक, ये घटना राजधानी के केशवपुरम इलाके की है. लॉरेंस रोड पर रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर नंद किशोर ने अपने कर्मचारी नरेंद्र शर्मा को 55 लाख रुपए की रकम एक ग्राहक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. लेकिन रकम ग्राहक तक पहुंचाने के बजाय नरेंद्र शर्मा पैसों के साथ गायब हो गया. अचानक हुई इस हरकत से व्यापारी सकते में आ गया. उन्होंने तुरंत केशवपुरम थाने में संपर्क किया.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र शर्मा नंद किशोर के साथ पहले भी काम कर चुका था. साल 2020 में उसने निजी दिक्कतों के चलते नौकरी छोड़ दी थी. लेकिन मार्च 2025 में वह दोबारा दफ्तर से जुड़ा. इसी दौरान उसने मौके की तलाश शुरू कर दी थी कि कैसे बड़ी रकम मिलने पर उसे लेकर फरार हुआ जाए. 24 जुलाई को जब उसे 55 लाख रुपये सौंपे गए, तो उसकी बांछे खिल गईं.
उसने योजना के मुताबिक रकम उड़ाई और फरार हो गया. पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि नरेंद्र शर्मा ने पहले से ही फरारी की योजना तैयार कर रखा था. रकम हाथ में आते ही उसने ग्राहक तक जाने के बजाय अपनी लोकेशन बदलना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं वह किसी भी डिजिटल पहचान या इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग से बचने के लिए खास सावधानी बरत रहा था. इसके बावजूद पुलिस ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया.
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने कहा कि ये कदम निजी लालच और ऐशो-आराम की जिंदगी की चाह में उठाया था. आरोपी लंबे समय से ऑफिस के वित्तीय लेन-देन पर नजर रख रहा था. वो सही मौके का इंतजार कर रहा था. जैसे ही उसे भारी-भरकम रकम की डिलीवरी का काम सौंपा गया, उसने सोची-समझी साजिश के तहत रकम गायब कर दी.
आरोपी के पास से पूरी 55 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली गई है. खास बात यह रही कि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन अपने मालिक का भरोसा तोड़कर उसने जो कदम उठाया, उसने सभी को चौंका दिया है. इस घटना ने साफ कर दिया है कि कारोबारी लेन-देन में महज भरोसे के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपना अब बड़ा रिस्क साबित हो सकता है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







