
54 साल बाद इक्वाडोर में दिखा जहरीला शैडो स्नेक, शिकार और शिकारी को धोखा देने में है माहिर
AajTak
54 सालों के बाद एक रहस्यमयी सांप वापस दिखाई पड़ा है. ये सांप इक्वाडोर के जंगलों में खोजा गया है. इक्वाडोर में पिछले पांच दशकों से इस सांप को नहीं देखा गया था. इसे गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों में रखा गया है. इसका खुलासा तब हुआ जब दो जंतु वैज्ञानिक इन सांपों की खोज में इक्वाडोर के वर्षावनों में खोजबीन कर रहे थे.
54 सालों के बाद एक रहस्यमयी सांप फिर से जंगलों में दिखाई पड़ा है. ये सांप इक्वाडोर के जंगलों में खोजा गया है. इक्वाडोर में पिछले पांच दशकों से इस सांप को नहीं देखा गया था. इस सांप को गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों की कैटेगरी में रखा गया है. इसका खुलासा तब हुआ जब दो जंतु वैज्ञानिक इन सांपों की खोज में इक्वाडोर के वर्षावनों में खोजबीन कर रहे थे. (प्रतीकात्मक तस्वीरः गेटी) जंतु वैज्ञानिक रॉस मेनार्ड और स्कॉट ट्रैगेसर इक्वाडोर के एंडीस पर्वतों पर मौजूद रियो मांडूरिआचू रिजर्व में साल 2019 से सरिसृपों और उभयचरी जीवों का सर्वे कर रहे थे. तभी उन्हें यह सांप दिखाई दिया. ये सांप सिर्फ इक्वाडोर के जंगलों में ही पाया जाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीरः गेटी) इस सांप को पहली बार अमेरिकी बायोलॉजिस्ट चार्ल्स एम. फगलर ने 1929 में खोजा था. उन्हीं के नाम पर इसका बायोलॉजिकल नाम (Emmochliophis Fugleri) दिया गया है. आम भाषा में इसे शैडो स्नेक कहते हैं. क्योंकि ये आमतौर पर अंधेरे में रहता है. दिन की रोशनी में भी यह अंधेरा खोजकर उसमें बैठा रहता है. शिकार देखते ही हमला करता है. (प्रतीकात्मक तस्वीरः गेटी) A shadow snake has been rediscovered in Ecuador after 54 years https://t.co/XcNjWU8mlx pic.twitter.com/uxARHuqz33More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












