
50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ Oppo का नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 15,490 रुपये
AajTak
Oppo A55 चीनी कंपनी की लेटेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6GB तक रैम दिया गया है.
Oppo A55 चीनी कंपनी की लेटेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6GB तक रैम दिया गया है. इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Oppo A55 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 15,490 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 17,490 रुपये रखी गई है. दोनों ही वेरिएंट्स को रेनबो ब्लू और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
आपको बता दें 4GB + 64GB वेरिएंट की बिक्री 3 अक्टूबर से ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान की जाएगी. वहीं, 6GB + 128GB वेरिएंट 11 अक्टूबर से सेल में आएगा. ग्राहक दोनों को ऐमेजॉन, ओप्पो, इंडिया ई-स्टोर और देशभर के मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीद पाएंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












