
500 से ज्यादा ड्रोन और 45 मिसाइलें दागीं... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- मॉस्को भड़काना चाहता है जंग
AajTak
रूस ने यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले को विफल कर दिया. रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने शनिवार को क्रीमिया और अन्य क्षेत्रों में यूक्रेन के 20 ड्रोन मार गिराए. दूसरी ओर, रूस ने यूक्रेन के 14 क्षेत्रों में 500 से अधिक ड्रोन और 45 मिसाइलें दागी हैं. हमले में कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, तीन लोग मरे और 40 से अधिक घायल हुए.
रूस ने यूक्रेन के एक बड़े ड्रोन हमले को विफल किया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन के 20 ड्रोन को शनिवार को मार गिरा दिया गया, इनमें अधिकांश मॉस्को-अधीन क्रीमिया क्षेत्र के ऊपर देखे गए थे. रूसी अधिकारियों के अनुसार, 18 यूक्रेनी ड्रोन क्रीमिया के ऊपर और बाकी अन्य क्षेत्रों में गिराए गए.
हाल के दिनों में रूस-यूक्रेन ने एक बार फिर से संघर्ष में तेजी लाते हुए हवाई हमलों में वृद्धि लाई है. रूस की ओर से यूक्रेन के 14 क्षेत्रों में 500 से अधिक ड्रोन और 45 मिसाइलें दागीं. यूक्रेन के हवाई रक्षा प्रणाली कई हमलों को रोकने में सफल रही. लेकिन कई मिसाइल रक्षा प्रणाली को भेदने में सफल रहे.
यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले की वजह से कई इलाकों में बिजली बाधित हुई और कई लोग घायल हुए. कई मकानों और ऊर्जा संयंत्रों को भी क्षति पहुंची है. सबसे ज्यादा नुकसान जैपसोरिजिया, लुत्स्क और डिनिप्रो जैसे शहरों में हुआ है. जैपसोरिजिया में 2500 घरों की बिजली बाधित हो गई है.
इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई और 40 से ज्यादा घायल हुए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं.
यूक्रेन के सेना ने भी दावा किया कि उन्होंने रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में जवाबी हमले किए. यूक्रेन के सैन्य खुफिया के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के क्रास्नोडार और सिज़रान स्थित ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला कर वहां आग लगा दी.
यह भी पढ़ें: 'भारत ने रोका ग्लोबल संकट, नहीं खरीदता रूसी तेल तो आज...' रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












