
50 साल के Karan Johar का छलका दर्द, बोले- देर कर दी, खलती है पार्टनर की कमी
AajTak
करण जौहर ने आगे कहा कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा मलाल मुझे यह है कि मैंने सही समय पर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान नहीं दिया और न ही यह सोचा कि मुझे आगे जीवन में इस चीज की जरूरत पड़ सकती है. मुझे लगता है कि अब बहुत देरी हो चुकी है, जब मैं एक लाइफ पार्टनर की खोज में निकलूं.
किसी ने सच ही कहा है कि पैसों से आप इस दुनिया में सबकुछ नहीं खरीद सकते. करण जौहर को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे अमीर इंसान कहा जाता है. वह वो सबकुछ करते हैं जो वह करना चाहते हैं, लेकिन कई बार जीवन में कुछ चीजें आपको हासिल नहीं होती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर काफी इमोशनल हो गए. दरअसल, उन्होंने बताया कि उनकी लाइफ अधूरी है. उनके मन में लाइफ पार्टनर के न होने का एक मलाल है.
करण हुए इमोशनल फिल्म कंपैनियन संग बातचीत में करण जौहर ने कहा, "काश, मैंने अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दिया होता. मुझे नहीं लगता है कि मैंने ध्यान दिया है. बतौर पेरेंट, मैं आज के समय में खुद को कम्प्लीट महसूस करता हूं. अच्छा किया कि मैंने यह सेरोगेसी का कदम उठाया. इसमें भी मैं शायद पांच साल लेट हो गया. मुझे यह चीज पहले कर लेनी चाहिए थी. यह रिलेशनशिप बिल्डिंग, प्रोड्यूसर बिल्डिंग और स्टूडियो बिल्डिंग के बीच मैं अपनी पर्सनल लाइफ भूल ही बैठा."
करण जौहर करने जा रहे शादी? डायरेक्टर की पोस्ट के बाद होने लगी चर्चा
करण जौहर ने आगे कहा कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा मलाल मुझे यह है कि मैंने सही समय पर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान नहीं दिया और न ही यह सोचा कि मुझे आगे जीवन में इस चीज की जरूरत पड़ सकती है. मुझे लगता है कि अब बहुत देरी हो चुकी है, जब मैं एक लाइफ पार्टनर की खोज में निकलूं. पहाड़ों पर जाऊं, उसका हाथ थामूं. एक लाइफ पार्टनर आपके लिए जो करता है, वह मेरे साथ हो, लेकिन अब मैं यह खुशी नहीं जी पाऊंगा. कुछ चीजें आप अपने पार्टनर के साथ ही कर सकते हो जो मैंने मिस कर दीं लाइफ में. सोलमेट, लाइफ पार्टनर, रिलेशनशिप, प्यार और रोमांस मैंने सबकुछ मिस कर दिया. मेरे दिल में यह खाली स्पॉट अब नहीं भर सकता. यह मेरी लाइफ का बहुत बड़ा रिग्रेट है.
'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर देख KRK ने करण जौहर-अयान मुखर्जी पर कसा तंज, बोले- 'एलियंस के लिए बनी फिल्म'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












