
50 साल के शख्स का प्राइवेट पार्ट टूटा, बंद हो गया यूरिन पास होना
AajTak
50 साल का एक शख्स डॉक्टर के पास प्राइवेट पार्ट में दर्द की समस्या लेकर आया. उसने बताया कि संबंध बनाने के दौरान प्राइवेट पार्ट फ्रैक्चर हो गया. वह असहनीय दर्द से कराह रहा था. यूरिन पास नहीं कर पा रहा था. ऐसे में डॉक्टरों ने उसका इमरजेंसी में इलाज शुरू किया. सर्जरी के बाद शख्स की स्थिति ठीक हो गई.
पत्नी के साथ रोमांस के दौरान 50 साल के एक शख्स का प्राइवेट पार्ट फ्रैक्चर हो गया. दर्द से वह कराह उठा. ब्लीडिंग भी शुरू हो गई. यूरिन पास होना भी बंद हो गया. इसके बाद शख्स आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी सर्जरी की गई. ये घटना इंडोनेशिया की है. International Journal of Surgery Case Reports में इसकी रिपोर्ट पब्लिश की गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स डॉक्टरों के पास प्राइवेट पार्ट में दर्द की समस्या लेकर आया था. ऐसे में इंडोनेशिया के जावा के Dr Soetomo General हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसका इमरजेंसी में इलाज शुरू किया, जहां पता चला कि वो Eggplant Deformity से ग्रस्त हो गया है.
डॉक्टरों ने पाया कि शख्स के प्राइवेट पार्ट के चारों ओर के ऊतक, ब्लड वेसेल्स और नसें डैमेज हो गई थीं. हालांकि, डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से उसके प्राइवेट पार्ट का इलाज किया. पांच दिन अस्पताल में बिताने के बाद शख्स ठीक हो गया. इलाज के चार महीने बाद तक शख्स को कोई गंभीर समस्या नहीं हुई. वह अब वह बिना किसी परेशानी के पहले की तरह जीवन जी रहा है.
डॉक्टरों ने कहा कि Penile Fracture (पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में होने वाला फ्रैक्चर) एक असामान्य बात है. लेकिन ऐसे कुछ मामले सामने आते रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि जटिलताओं से बचने के लिए ऐसी स्थिति में सर्जरी 'जितनी जल्दी हो सके' की जानी चाहिए. हो सके तो 24 घंटे के भीतर ही.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 1924 से अब तक दुनियाभर में Penile Fracture के 2000 मामले सामने आ चुके हैं. यानी हर साल करीब 16 घटनाएं. रिसर्चर्स का कहना है कि कुल मामलों में से आधे में Penile Fracture होने के दौरान एक क्रैकिंड साउंड को सुना जा सकता है. कई बार Penile Fracture के बाद मरीज erectile dysfunction संबंधी समस्याओं का भी शिकार हो जाता है.

ट्रंप जो पल में तोला, पल में माशा वाले बयान देते आ रहे हैं. सब जानना चाहते हैं कि जल्द ही ईरान से बाहर निकलने की बात करने वाले ट्रंप क्या वाकई युद्ध से बाहर निकलेंगे. वो क्या बोलेंगे. युद्ध खत्म करने को लेकर बोलेंगे? क्या युद्ध जल्द खत्म करने की डेडलाइन देंगे? क्या बताएंगे कि वो युद्ध से किस शर्त पर बाहर निकलेंगे? क्या ट्रंप का बयान उनका झुकना माना जाएगा? क्या ट्रंप ईरान की बात मान लेंगे?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस महायुद्ध में फिर दोहराया है कि 'हम बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएंगे,' लेकिन ट्रंप ने समय-सीमा नहीं बताई है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है. ईरान की नई लीडरशिप पहले के मुकाबले कम कट्टर और ज्यादा समझदार है. लेकिन हम तभी विचार करेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट सबके लिए खुला रहेगा, वरना हम बड़ा हमला करेंगे. इस बीच ईरान ने फिर दावा किया है कि उसने अमेरिका से किसी तरह की सीजफायर की मांग नहीं की है. चौथी बड़ी खबर ये है कि ईरान के विदेश मंत्री ने साफ कह दिया है कि ईरान छह महीने लड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं पांचवीं खबर NATO से जुड़ी हुई है. ट्रंप ने कहा है कि हम नाटो से निकलने के बारे में विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने चिढ़ाते हुए कहा है कि नाटो कागजी शेर है.

ईरान ने कल कहा था कि वो खाड़ी देशों में अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों पर हमला करेगा. उसने ऐसा करना शुरू भी कर दिया है बहरीन में Amazon के क्लाउड कंप्यूटिंग सेंटर को ईरानी हमले में नुकसान पहुंचा है. ईरान की तरफ से सभी खाड़ी देशों में अमेरिका की 18 बड़ी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी. इसके जवाब में अमेरिका ने कहा था कि वो तैयार है अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों की सुरक्षा करेगा.

दुनिया ने काउंटडाउन शुरू कर दिया है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. भारतीय समय के मुताबिक कल सुबह साढ़े 6 बजे ट्रंप अमेरिका के लोगों के लिए राष्ट्र के नाम संदेश देंगे. ट्रंप का ये संदेश बेहद अहम हो सकता है क्योंकि उन्होंने कह दिया है कि 2 से 3 हफ्तों में ईरान युद्ध से अमेरिका निकलने वाला है. ट्रंप ने ये संकेत भी दिया है कि ईरान के साथ डील हो या नहीं हो, वो युद्ध को रोक देंगे. लेकिन क्या ट्रंप जो कह रहे हैं, वही सच होगा? बीते 1 महीनों में युद्ध पर ट्रंप ने कई बार सरप्राइज दिए हैं. क्या ईरान युद्ध से निकलने की ये टाइमलाइन भी कोई रणनीति है? सवाल ये भी है कि क्या अब ईरान युद्ध को रोकेगा? क्योंकि ईरान की चेतावनी बेहद गंभीर है.

आज का दंगल ईरान की जंग से तंग हो रही दुनिया को लेकर है. जिसमें पहले 3 बडी खबरें बता दें. पहली बड़ी खबर आ रही है कि होर्मुज के बंद होने से दुनिया में जो तेल गैस का हाहाकार मचा है उसे लेकर अब 35 देशों ने साझा कॉन्फरेंस की तैयारी कर ली है. ब्रिटेन में होने वाले इस सम्मेलन में होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का उपाय तलाशना है. एक और बडी खबर है कि बहरीन ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही को लेकर प्रस्ताव लाया है. यूएन और खाडी के देशों ने इसे समर्थन दिया है लेकिन इस प्रस्ताव को पास होने के लिए 9 वोट की जरूरत है और किसी देश का वीटो भी नहीं होना चाहिए. अगर प्रस्ताव पास होता है तो होर्मुज से जहाजों की आवाजाही निगरानी में हो सकती है. तीसरी बडी खबर है कि यूएई से प्रोपेन और ब्यूटेन गैस लेकर भारत के दो जहाज आज मुंबई और न्यू मेंगलोर पहुंच चुके हैं.

होर्मुज संकट केवल व्यापार का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह वैश्विक शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में नरमी दिखाई है. बहरीन का संशोधित ड्राफ्ट यह दर्शाता है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य में पश्चिमी देश भी रूस-चीन की 'वीटो पावर' को नजरअंदाज नहीं कर सकते.

अमरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी समय के मुताबिक बुधवार रात 9 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं...लेकिन इससे पहले मंगलवार की रात उन्होंने ईरान युद्ध से पीछे हटने की बात कही..ऐसे में लोगों के मन में ट्रंप के बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं...कि क्या ऐसा सच में होने वाला है..क्यों कि ट्रंप कभी भी अपने एक बयान पर कायम नहीं रहते.

अर्जेंटीना का यह फैसला अमेरिका की नीति के अनुरूप माना जा रहा है. सरकार ने IRGC पर 1994 के AMIA बम धमाके में हिज्बुल्लाह को समर्थन देने का आरोप लगाया है. इस कदम से ईरानी सैन्य संगठन पर अब वित्तीय प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई संभव होगी. इससे पहले अर्जेंटीना मैक्सिको के एक ड्रग कार्टेल को भी आतंकी घोषित कर चुका है.





