
50 लाख किसानों को मिली मदद, एक करोड़ अब भी इंतजार में...महाराष्ट्र में बड़ा खुलासा
AajTak
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में किसानों के राहत पैकेज को लेकर बड़ा हंगामा मच गया. राहत और पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से घोषित आर्थिक मदद अब तक किसानों तक नहीं पहुंची है जबकि प्रशासन का दावा है कि राहत राशि का वितरण हो चुका है. मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत रिव्यू मीटिंग बुलाने का आदेश दिया.
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को किसानों के राहत पैकेज को लेकर माहौल गर्म हो गया. राहत और पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से घोषित सहायता अब तक किसानों तक नहीं पहुंची है. इस पर अफसरों ने कहा कि सहायता राशि किसानों को दी जा चुकी है.
मंत्री बोले- कलेक्टर दावा करते हैं, किसान कहते हैं कुछ नहीं मिला
बैठक में मंत्री मकरंद पाटिल ने कहा कि जिला कलेक्टर और प्रशासन ये दावा कर रहे हैं कि किसानों के खातों में पैसे पहुंच चुके हैं लेकिन जमीनी हकीकत अलग है. किसानों का कहना है कि उन्हें कोई राशि नहीं मिली. इस पर मुख्यमंत्री ने दखल देते हुए तत्काल एक रिव्यू मीटिंग बुलाने का आदेश दिया और कहा कि अब तक कितनी राशि किसानों तक पहुंची है, इसका पूरा ब्यौरा पेश किया जाए.
50 लाख किसानों को मदद, एक करोड़ अब भी इंतजार में
बैठक में ये खुलासा हुआ कि सरकार ने अब तक लगभग 50 लाख किसानों को राहत राशि जारी की है, लेकिन करीब एक करोड़ किसानों को अभी भी पैसा नहीं मिला. अधिकारियों ने बताया कि दिवाली की छुट्टियों के कारण राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर होने में देरी हुई है.
शिवसेना मंत्रियों ने उठाया सवाल

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







