
50 चूहों को घर में नहलाती-खिलाती है महिला, बोली- ये मेरे बच्चे जैसे
AajTak
51 साल की ये महिला इन चूहों को अपना 'बेबी' बताती है. महिला 2018 में पहली बार दो चूहे (Elvis And Chuck) लेकर आई थी, जिसके बाद से वो लगातार इनकी संख्या बढ़ाती गई. अब उसके पास 50 चूहे हो गए हैं.
एक महिला ने अपने घर में 50 चूहे पाल रखे हैं, जिसमें 25 मेल हैं और 25 फीमेल. खुद को एनिमल लवर कहने वाली ये महिला अपने बच्चों की तरह इन चूहों की देखभाल करती है. उसने अपने किचन सिंक में चूहों को नहलाने का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते ही वायरल हो गया.
51 साल की ये महिला इन चूहों को अपना 'बेबी' बताती है. महिला 2018 में पहली बार दो चूहे (Elvis And Chuck) लेकर आई थी, जिसके बाद से वो लगातार इनकी संख्या बढ़ाती गई. अब उसके पास 50 चूहे हो गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि उसके पास एक बिल्ली भी है.
महिला का कहना है- 'वे (चूहे) मेरे बच्चे हैं, वे कुछ भी गलत नहीं कर सकते. उनमें से प्रत्येक का अपना व्यक्तित्व है, इसलिए कई चूहे दूसरों की तुलना में मुझसे अधिक चिपके रहते हैं.' महिला आगे कहती है- 'वे बहुत मिलनसार हैं और जब मैं उन्हें खाना खिलाती हूं, तो वे सभी दौड़ते हुए आते हैं. वैसे तो सभी मिलनसार हैं लेकिन कुछ बहुत ही ज्यादा मिलनसार स्वभाव के हैं.'
इतना ही नहीं महिला के चार पालतू कुत्ते, तीन बिल्लियां और दो सूअर भी हैं. इससे पहले उसके पास दो भेड़ें, दो बकरियां, 25 मुर्गियां और करीब 15 बत्तख और हंस थे. उसका कहना है कि उसे जानवरों और पक्षियों से बेहद लगाव है और वो अपने पेट्स का बहुत ख्याल रखती है. महिला ने अलग-अलग जानवरों के रहने के लिए अलग-अलग जगह बना रखी है. जहां वह उनके खाने-पीने की व्यवस्था करती है. हालांकि, चूहों के प्रति उसका विशेष लगाव है.
कौन है ये महिला?
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 51 वर्षीय इस महिला का नाम मिशेल रेबोन (Michele Raybon) है. रेबोन अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं. वो US Army से रिटायर हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपने किचन के सिंक में चूहों को नहलाते हुए एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था. सोशल मीडिया पर सामने आईं कई तस्वीरों में वो चूहों के साथ खेलती हुई नजर आती हैं. तस्वीरों में उनका अपने चूहों के प्रति प्रेम झलकता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












