
50 कमांडो, ड्रोन से वीडियो शूटिंग, PAK की शानदार लोकेशन...अंजू-नसरुल्ला के निकाह के पीछे कहीं ISI तो नहीं?
AajTak
Pakistan पहुंची दो बच्चों की भारतीय मां अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपने मुस्लिम फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया. अब उसका नया नाम फातिमा हो गया है. धर्म परिवर्तन करवाने के बाद वीडियो में अंजू के इर्द-गिर्द हथियारों से लैस पाकिस्तान पुलिस के जवान दिख रहे हैं. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इसके पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है?
भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू का धर्म परिवर्तन करवाने के बाद का वीडियो और वीडियो में अंजू के इर्द-गिर्द मौजूद हथियारों से लैस पाकिस्तान की पुलिस फोर्स... फिर अंजू के निकाह से पहले की प्री वेडिंग शूटिंग, वीडियो में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल और शानदार लोकेशन...
पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर को लेकर जहां मीडिया में लगातार कवरेज मिल रही थी, तो ठीक इसी के आसपास भारत की अंजू का पाकिस्तान पहुंचना और फिर उसकी पड़ोसी मुल्क में मौजूदगी की खबर पाकिस्तानी मीडिया के जरिए लीक करवाना शक पैदा करता है कि यह सब कुछ एक साजिश के तहत किया गया है. इस प्लान के पीछे कहीं न कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का दिमाग हो सकता है. ये 5 बातें शक पैदा करती हैं...
1. एक साल की कोशिश लेकिन अचानक मिल गया वीजा
अंजू की दोस्ती पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहने वाले नसरुल्ला से सोशल मीडिया के जरिए साल 2019 से थी. खबर के मुताबिक, अंजू 1 साल से (साल 2022) पाकिस्तान जाने के लिए वीजा का चक्कर लगा रही थी. लेकिन जैसे ही भारत में सीमा की खबरें सुर्खियां बनती हैं, अंजू को 21 जुलाई को पाकिस्तान एंबेसी वीजा दे देती है और फिर अंजू पड़ोसी देश पहुंच जाती है. यहां आपको बताते चलें कि पाकिस्तान एंबेसी में ISI के अफसरों को तैनात किया जाता है. इस बात का खुलासा वक्त वक्त पर भारत की एजेंसियां करती रही हैं.
2. जानबूझकर अंजू की पाकिस्तान में मौजूदगी की खबर मीडिया को दी गई
अंजू पाकिस्तान जा रही है, इस बात की खबर उसके पति को नहीं थी. अंजू के गायब होने की कोई भी शिकायत पति अरविंद ने पुलिस को नहीं दी थी. ऐसे में वो कहां गई और कहां नहीं? इसकी जानकारी भारत में किसी को कभी नहीं होती. ऐसे में अंजू अगर अपने दोस्त से मिलने, वो भी कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान जाती है, तो उसकी खबर पाकिस्तान की मीडिया को किसने दी??

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







