
4796 पूर्व MP, हर साल 70 करोड़ का खर्च... पूर्व सांसदों की पेंशन बंद कराने के लिए निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी
AajTak
कांग्रेस सांसद सुरेश उर्फ बालू धनोरकर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि ऐसे पूर्व सांसदों की पेंशन बंद की जानी चाहिए, जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं. उन्होंने इस चिट्ठी में बताया कि करीब पांच हजार पूर्व सांसदों की पेंशन पर सालाना 70 करोड़ रुपये खर्च होते हैं.
महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद सुरेश उर्फ बालू धनोरकर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने वित्त मंत्री से ऐसे पूर्व सांसदों की पेंशन को बंद करने की मांग की है, जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं.
निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी में धनोरकर ने कहा, कुल मिलाकर लोकसभा और राज्यसभा के 4,796 पूर्व सांसद पेंशन ले रहे हैं. इनकी पेंशन पर हर साल 70 करोड़ रुपये खर्च होते हैं. इनके अलावा 300 पूर्व सांसद ऐसे हैं, जिनका निधन हो चुका है और उनके परिवार वालों को पेंशन मिल रही है.
धनोरकर ने चिट्ठी में कुछ उन पूर्व सांसदों के नाम भी गिनाए हैं, जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उसके बावजूद पेंशन ले रहे हैं. इनमें राहुल बजाज, संजय डालमिया, मायावती, सीताराम येचुरी, मणि शंकर अय्यर, बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी शामिल हैं.
चिट्ठी में और क्या-क्या लिखा है?
धनोरकर ने इस चिट्ठी में लिखा कि आर्थिक रूप से मजबूत कई सारे पूर्व सांसद ऐसे हैं, जो पेंशन का लाभ ले रहे हैं. उन्होंने वित्त मंत्री से ऐसे सांसदों की पेंशन बंद करने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि ऐसे पूर्व सांसद जो इनकम टैक्स के 30% स्लैब में आते हैं, उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं कि कोई भी देशभक्त पूर्व सांसद को इससे आपत्ति नहीं होगी.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












