
400 अरब डॉलर अमेरिकी लोगों में बांटेंगे ट्रंप! एलॉन मस्क को लगाया सरकारी लूपहोल से पैसा बचाने में
AajTak
एक आंकड़े के मुताबिक, DOGE की बचत का 20 प्रतिशत हिस्सा अनुमानित 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है. ट्रंप प्रशासन 2026 में DOGE समाप्त होने के बाद सभी कर-भुगतान करने वाले परिवारों को 5,000 अमेरिकी डॉलर के चेक वितरित करने पर विचार कर रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनका प्रशासन सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) से बचे हुए पैसे का 20% हिस्सा अमेरिकी लोगों को बांटने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा अन्य 20 फीसदी पैसा सरकार के लोन को कम करने के लिए आवंटित किया जाएगा.
दरअसल ट्रंप ने एलॉन मस्क को ही DOGE का जिम्मा सौंपा है जो सरकारी लूपहोल से पैसा बचाने की कोशिश में लगातार जुटे हुए हैं. मियामी में सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड द्वारा आयोजित वैश्विक वित्तपोषकों और तकनीकी अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने इस विचार को एक "नई अवधारणा" के रूप में वर्णित किया.
ट्रंप का बयान ट्रंप ने कहा, "हम एक नई अवधारणा पर विचार कर रहे हैं, जिसमें DOGE, बचत का 20 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों को दिया जाएगा और 20 प्रतिशत ऋण चुकाने में खर्च किया जाएगा, क्योंकि आंकड़े अविश्वसनीय हैं. कई अरब, सैकड़ों अरब की बचत हो रही है... इसलिए हम अमेरिकी लोगों को 20 प्रतिशत वापस देने के बारे में सोच रहे हैं." यह विचार व्यवसायी जेम्स फिशबैक की तरफ से आया है जिन्होंने मंगलवार को एक्स पर एक चार पेज का एक आंकड़ा साझा किया था. जिसमें "DOGE लाभांश" का प्रस्ताव दिया गया था. मस्क ने इस पर जवाब देते हुए कहा था, "मैं राष्ट्रपति से इसे लेकर बात करूंगा."
यह भी पढ़ें: US ने रोक दी भारत को मिलने वाली 1.82 अरब की मदद, DOGE में एक-एक अमेरिकी खर्चे को चेक कर रहे हैं मस्क
400 बिलियन डॉलर लोगों को बांटेंगे ट्रंप!
फिशबैक के इस आंकड़े में DOGE की बचत का 20 प्रतिशत हिस्सा यानि अनुमानित 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर को आवंटित करने का प्रस्ताव है, ताकि जुलाई 2026 में DOGE समाप्त होने के बाद सभी कर-भुगतान करने वाले परिवारों को 5,000 अमेरिकी डॉलर के चेक वितरित किए जा सकें.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








