
4 महीने बाद नए CDS खोजने की कवायद, सेवारत या सेवानिवृत्त अफसरों को मौका दे सकती है मोदी सरकार
AajTak
देश केे पहले सीडीएस सीडीएस जनरल बिपिन रावत का 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में नए विमान दुर्घटना में निधन हो गया था. उस दुर्घटना में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका समेत 12 जवानों की शहादत हुई थी.
तीनों सेनाओं का नेतृत्व करने के लिए मोदी सरकार ने नए CDS की तलाश शुरू कर दी है. इसके सरकार तेजतर्रार अफसरों को तलाश रही है. इनमें सेवारत और सेवानिवृत्त अफसरों के नाम भी शामिल हैं, जिनके नामों पर सरकार विचार कर सकती है. माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार नए CDS का नाम फाइनल कर सकती है.
बता दें कि 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में नए विमान दुर्घटना में तत्कालीन सीडीएस जनरल बिपिन रावत को देश ने खो दिया था.उस दुर्घटना में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका समेत 12 जवानों ने जान गंवा दी थी.जनरल रावत को सेना से रिटायर्ड होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी दी गई थी. वे देश के पहले सीडीएस बनाए गए थे. अब मोदी सरकार देश के दूसरे सीडीएस की तलाश कर रही है.
इसी सप्ताह नए सीडीएस की घोषणा करेगी सरकार
सरकार के सूत्रों की मानें तो सरकार इस पद के लिए सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के नामों पर विचार कर सकती है. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि सरकार अगले सेनाध्यक्ष को लेकर इसी सप्ताह घोषणा करने जा रही है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर नियुक्ति के लिए सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों अधिकारियों पर विचार किया जा सकता है. अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल-समकक्ष या सेवा प्रमुख-समकक्ष दोनों रैंक के हो सकते हैं.
सैन्य मामलों में सुधार के लिए सीडीएस
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यालय सबसे बड़े सैन्य संरचना सुधारों (structure reforms) में से एक था और इसके परिणामस्वरूप सरकार और रक्षा बलों के कामकाज में अधिक समन्वय हुआ है। देश में रक्षा बल से जुड़े आधुनिकीकरण परियोजनाओं, पदोन्नति आदि को मंजूरी देने के लिए पहले नौकरशाही से गुजरते थे, लेकिन जब से सैन्य मामलों के विभाग का गठन किया गया था, ये सभी कार्य सैन्य क्षेत्र के अंतर्गत आने लगे. तीनों सेनाओं के बीच सैन्य मुद्दों पर आम सहमति बनाने का काम भी सीडीएस को दिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










