
4 दिन की मशक्कत, 25 KM का एरिया और 100 CCTV... दिल्ली में ऐसे पकड़ा गया हिट एंड रन का आरोपी
AajTak
दिल्ली में हुए एक हिट एंड रन केस में पुलिस ने चार दिन की लगातार मशक्कत और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह हादसा भीकाजी कामा प्लेस के पास हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. आरोपी को पश्चिम विहार से पकड़ा गया है और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है.
दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस इलाके में हुए एक हिट एंड रन केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चार दिन की सघन जांच और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है, जब दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि भीकाजी कामा प्लेस के सामने एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. मृतक की पहचान 34 वर्षीय मूलू निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई. पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर केस दर्ज किया और जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: इंदौर में हिट एंड रन, घर के बाहर रंगोली बना रही लड़की समेत दो को कुचला, हिरासत में 17 साल का आरोपी
पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच शुरू की. इसी दौरान एक चश्मदीद ने बताया कि उसने एक सफेद रंग की कार को टक्कर मारते हुए देखा था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर के दायरे में फैले 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली. आखिरकार, एक कार नजर आई, जिसके आगे के हिस्से में नया डेंट था.
इस कार को रिंग रोड, अफ्रीका एवेन्यू होते हुए पश्चिम विहार के शिव विहार तक ट्रैक किया गया. लगातार चार दिन की छानबीन और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश मेहता को पश्चिम विहार से गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दुर्घटना के बाद वह घबरा गया था और इसीलिए मौके से फरार हो गया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







