38 डिग्री तापमान में 56 डिग्री वाली गर्मी का एहसास क्यों? सुधीर चौधरी का ब्लैक एंड वाइट विश्लेषण
AajTak
इस वक्त यूरोप ही नहीं अफ्रीका और अमेरिका के भी कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सेटेलाइट से ली गई पृथ्वी की एक तस्वीर जारी की थी. इस सेटेलाइट तस्वीर में चार रंग हैं, काला, लाल, Orange और नीला. काले रंग वाले हिस्से 45 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान वाले इलाके हैं. इसके बाद पृथ्वी का एक बड़ा हिस्सा लाल रंग में है. जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कम लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है. Orange रंग, 40 डिग्री से कम गर्मी वाले इलाके की पहचान करवा रहा है. जबकि ठंडे इलाकों को नीले रंग में दिखाया गया है. देखें इस तस्वीर से जुड़ा सुधीर चौधरी का ब्लैक एंड वाइट विश्लेषण.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









