
36 घंटे तक लगातार जागे, फिर अर्जुन कपूर ने किया शूट, बताई जाह्नवी की अजीब आदत
AajTak
अर्जुन के इस शो की पहली गेस्ट कोई और नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर हैं. इस शो में दोनों ने कई चीजों को लेकर बात की. साथ ही यह भी बताया कि सभी भाई-बहनों में सबसे ज्यादा इरिटेट कौन करता है? इसके अलावा अर्जुन कपूर ने बताया कि वह पिछले 36 घंटे से सोए नहीं हैं. जाह्नवी संग शूट करने के कारण वह लगातार काम कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह फैन्स संग आराम से इंट्रैक्शन करना प्रिफर करते हैं. हाल ही में एक्टर ने 'अर्जुन रिकमेंड्स' नामक एक शो लॉन्च किया, जिसे कई लोगों ने पसंद किया. अब इनका एक और डिजिटल शो 'बक बक विद बाबा' रिलीज हुआ है, जहां वह दोस्तों और परिवार के लोगों संग बातचीत करते नजर आएंगे. फैन्स और फॉलोअर्स को पर्सनल लाइफ अपडेट्स देंगे.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












