
33 मर्डर के लिए 1310 साल की जेल... इस देश में गैंगस्टर को मिली इतनी खतरनाक सजा
AajTak
अल सल्वाडोर में खुद राष्ट्रपति नायिब ने गैंगस्टर्स के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है. वह देश को अपराध मुक्त बनाने की कोशिशें कर रहे हैं. इसी दिशा में 33 हत्याओं और नौ हत्याओं की साजिश रचने वाले एक गैंगस्टर को 1310 साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही 22 हत्याओं के दोषी एक अन्य गैंगस्टर को 945 साल की सजा सुनाई गई है.
लैटिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर (El Salvador) में 33 हत्याएं, नौ हत्याओं की साजिश रचने और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों के दोषी एक गैंगस्टर को 1310 साल की सजा सुनाई गई है. विल्मर सेगोविया नाम का यह गैंगस्टर एमएस-13 गैंग का सदस्य रहा है.
विल्मर के अलावा एक अन्य गैंगस्टर मिगुएल एंजेल पोर्टिलो को भी 22 हत्याओं के लिए 945 साल की सजा सुनाई गई है. मिगुएल पर हत्या के प्रयास, आगजनी और उगाही के कई मामले दर्ज हैं. इन सजाओं को अल सल्वाडोर में अब तक की सबसे कड़ी सजा बताया जा रहा है.
राष्ट्रपति की मुहिम का असर
अल सल्वाडोर में ये कठोर सजाएं देश के राष्ट्रपति नायिब बुकेले के उन प्रयासों का नतीजा है, जिसमें उन्होंने देश में फल-फूल रहे इन गैंग्स के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है. देश की जेलों में कई खतरनाक गैंगस्टर्स बंद हैं. कुछ दिन पहले ही सरकार ने हजारों गैंगस्टर्स को एक मेगा जेल में शिफ्ट भी किया था. इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी थी.
अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने 24 फरवरी को ट्वीट कर कहा था कि आज हमने 2000 गैंगस्टर्स को शिफ्ट किया है. इन्हें एक नई मेगा जेल में रखा गया है, जहां ये दशकों तक चारदीवारी के भीतर रहेंगे और आमजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे.
बता दें कि लगभग 2000 गैंगस्टर्स को इस मेगा जेल में शिफ्ट किया गया था. इस जेल को अमेरिका की सबसे बड़ी जेल माना जा रहा है, जिसकी क्षमता 40,000 कैदियों को रखने की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









