
'...300 बूथों पर लाठी से पिटवाएंगे', बिहार में मंच से धमकी देने वाले सांसद सुधाकर सिंह के भाई तीसरे नंबर पर रहे
AajTak
बिहार की रामगढ़ सीट पर उपचुनाव में बक्सर के सांसद ने धमकाने वाले अंदाज में कहा था कि गड़बड़ी करने की कोशिश हुई तो हमारे लोग तैयार हैं. 300 बूथों पर लाठियों से पिटवाएंगे. इस सीट पर चुनाव नतीजे आए तो सांसद के भाई आरजेडी उम्मीदवार अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे.
बिहार की चार सीटों के उपचुनाव में सबसे अधिक चर्चा जिस सीट को लेकर रही, वह थी कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट. रामगढ़ विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके परिवार का गढ़ रही है. आरजेडी का यह मजबूत किला भेदने के लिए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी पूरी ताकत झोंक रखी थी. दोनों दलों के नेताओं के बीच चुनाव प्रचार का अंतिम चरण आते-आते तीखी बयानबाजियां भी हुईं.
साल 2020 के बिहार चुनाव में रामगढ़ सीट से विधायक निर्वाचित हुए सुधाकर सिंह हालिया आम चुनाव में बक्सर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे. विधानसभा की सदस्यता से सुधाकर ने इस्तीफा दे दिया था. सुधाकर के इस्तीफे से रिक्त हुई इस सीट पर आरजेडी ने उनके ही भाई अजीत सिंह को टिकट दिया था. चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सुधाकर सिंह के एक बयान से सियासी हंगामा खड़ा हो गया था. बक्सर के सांसद ने एक चुनावी जनसभा में चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि तीन सौ बूथों पर हमारे लोग तैयार हैं. पिछली बार की तरह इस बार कोई गुंडई हुई तो छोड़ेंगे नहीं, लाठियों से पिटवाएंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार उपचुनाव: तीसरे और चौथे नंबर पर रहे जन सुराज के प्रत्याशी, पहले चुनावी टेस्ट में बुरी तरह फेल हुए PK
सुधाकर सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह नेकहा था कि जो भी लाठी लेकर आएगा, उसकी एक-एक हड्डी चूर-चूर कर देंगे. एक भी हड्डी नहीं बचेगी. सुधाकर सिंह का बयान और प्रचार की कमान संभालना भी आरजेडी के काम न आया. अपने दबदबे वाली रामगढ़ विधानसभा सीट पर आरजेडी हार गई. बिहार में मंच से धमकी देने वाले सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत न सिर्फ हार गए, तीसरे नंबर पर रहे. आरजेडी के गढ़ में दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उम्मीदवार रहा.
यह भी पढ़ें: बिहार उपचुनाव में अपने गढ़ भी नहीं बचा पाया महागठबंधन, NDA ने किया सफाया, क्या ये नतीजे तेजस्वी के लिए खतरे की घंटी हैं?
तीसरे नंबर पर रहे सुधाकर के भाई

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












