
3 सितंबर को भिवानी आएंगे CM केजरीवाल और भगवंत मान, नए पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ: अशोक तंवर
AajTak
हरियाणा में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि राज्य में 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है. इन्हें शपथ दिलाने के लिए सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 3 सितंबर को भिवानी आएंगे.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय सह सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन सितंबर को भिवानी में आएंगे. इस दौरान वे सर्कल शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि भिवानी में यह शपथ ग्रहण किसी जनसभा से कम नहीं होगा.
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि बुधवार को ही 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं. आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाने का काम किया है. तीन सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सर्कल इंचार्जों को शपथ दिलाने के लिए भिवानी पहुंच रहे हैं. यह शपथ ग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक होगा. आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है. उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है. जिनकी नियुक्ति तीन चरणों में की गई है. आम आदमी पार्टी में जमीन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है. आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी.
उन्होंने कहा कि पहले पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संदीप पाठक ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी. उसी समय ये बात हुई थी कि जब गांव या सर्कल तक संगठन पहुंचेगा तो उनको अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे. आम आदमी पार्टी बहुत जल्द गांव और बूथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन करेगी. उन्होंने कहा कि लोगों की लड़ाई वहीं लड़ सकता है, जिनके पास संगठन और सेना होती है. प्रदेश में अगले दो-तीन महीने में सबसे बड़ी सेना आम आदमी पार्टी की होगी.
इसके अलावा उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भाई अपनी बहनों की सुरक्षा करें क्योंकि सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है. रक्षाबंधन के दिन सरकार ने यमुनानगर में एक बहन की हत्या कर दी. उस परिवार के प्रति भी आम आदमी पार्टी की संवेदनाएं हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां आम आदमी पार्टी की नकल करने में लगी हुई हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को ओरिजिनल चाहिए न की फोटो कॉपी.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का बिजली आंदोलन पूरे हरियाणा में करीब एक महीने चला. बिजली आंदोलन के माध्यम से आम आदमी पार्टी 7500 गांव व वार्डों में गई और अरविंद केजरीवाल के दिल्ली और पंजाब मॉडल को बताया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है. 28 अगस्त को पूरे हरियाणा में बिजली आंदोलन को जनआंदोलन बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बिजली आंदोलन में सहयोग करने के लिए हरियाणा के लोगों का धन्यवाद किया.
तंवर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडिया गठबंधन देश के लिए बना है. लोकसभा चुनावों की सीटों पर शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा. लोकसभा चुनाव अभी दूर नहीं है. आज देश महंगाई और बेराजगारी से त्रस्त है, किसानों और नौजवानों पर लाठियों बरसाई जा रही हैं. ऐसे में देश को मजबूत विकल्प की जरूरत है जो चुनौती दे सके. उन्होंने कांग्रेस के संगठन पर कहा कि उनके नेताओं को लगता नहीं है कि संगठन की बनाने जरूरत है. यदि कांग्रेस को संगठन बनाने की आवश्यकता होती तो इतना लंबा गैप नहीं होता, नौ साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में नए लोगों को मौका मिलता है आम आदमी पार्टी उन लोगों को आगे लाना चाहती है जिनमें जज्बा है. एक समय ऐसा भी आएगा कि हर व्यक्ति झाड़ू के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







