
3 साल तक शीना को क्यों नहीं ढूंढा, मर्डर का पीटर मुखर्जी से कनेक्शन... जानें- क्या बोलीं इंद्राणी मुखर्जी
AajTak
शीना बोरा को आखिरी बार 24 अप्रैल 2012 को देखा गया था. आरोप है कि श्यामवर और इंद्राणी की मोबाइल लोकेशन रायगढ़ में मिली थी. इस पर इंद्राणी ने कहा कि मेरा लोकेशन रायगढ़ में नहीं मिला था. उन्होंने कहा कि मैं बहुत पहले रायगढ़ गई थी.
शीना बोरा मर्डर केस पर नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'बरीड ट्रुथ' सामने आई है. इस केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने आजतक से खास बातचीत की. इंद्राणी ने अपनी बेटी शीना के साथ अपने संबंधों, अदालत में पेश किए गए सबूतों और चल रही जांच पर बात की. उन्होंने कहा कि मैं शीना बोरा की मां हूं. साथ ही कहा कि जब 2015 में मैं अरेस्ट हुई थी, तब मुझे ये भी नहीं पता था कि वह जिंदा नहीं है.
ड्राइवर श्यामवर राय को लेकर इंद्राणी ने कहा कि वह जब अरेस्ट हुए थे, तब हमारे साथ काम नहीं कर रहे थे. बता दें कि श्यामवर राय इंद्राणी मुखर्जी का ड्राइवर था. पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. बाद में उसने पुलिस को तीन साल पहले शीना की हत्या और अपराध में इंद्राणी की कथित संलिप्तता के बारे में बताया था. इसके बाद पुलिस ने शीना की हत्या से जुड़े मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था.
शीना बोरा को आखिरी बार 24 अप्रैल 2012 को देखा गया था. आरोप है कि श्यामवर और इंद्राणी की मोबाइल लोकेशन रायगढ़ में मिली थी. इस पर इंद्राणी ने कहा कि मेरा लोकेशन रायगढ़ में नहीं मिला था. उन्होंने कहा कि मैं बहुत पहले रायगढ़ गई थी. जब मैं अरेस्ट हुई तब मुझे ये भी नहीं पता था कि महाराष्ट्र में कोई जगह रायगढ़ है. उन्होंने कहा कि मैं कहीं गई हुई थी, तो बीच में रायगढ़ लोकेशन पड़ी थी.
तीन साल तक शीना की तलाश क्यों नहीं की?
तीन साल बीत जाने के बाद भी एक मां के तौर पर क्या आपने ये पता करने की कोशिश की कि शीना बोरा कहां है. इस पर इंद्राणी ने कहा कि मैंने पता करने की कोशिश की थी कि शीना कहां है. उन्होंने कहा कि मेरी शीना से बात नहीं हुई थी, लेकिन पीटर ने मुझसे कहा था कि शीना से फोन पर बात हुई थी, इसलिए शीना की मिसिंग होने की रिपोर्ट नहीं लिखाई.
शीना के अमेरिका जाने पर झूठ क्यों बोला?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







