3 साल की उम्र में सीखा तबला, देश को 'डिस्को' से कराया रूबरू, संगीत के लिए जुनूनी थे Bappi Lahiri
AajTak
म्यूजिक के किंग कहलाने वाले बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकाता में हुआ था. वो बचपन से ही संगीत के लिए जुनूनी रहे हैं. उन्होंने बपचन में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी.
म्यूजिक जगत में एक बार फिर से सन्नाटा छा गया है. बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है. बॉलीवुड को रॉक सॉन्ग और डिस्को से रूबरू कराने वाले महान संगीतकार बप्पी लाहिड़ी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. बप्पी लाहिड़ी के निधन की खबर ने करोड़ों फैंस के दिलों को तोड़ दिया है. उनका जाना म्यूजिक वर्ल्ड के लिए एक बड़ा नुकसान है.
म्यूजिक के किंग कहलाने वाले बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकाता में हुआ था. उनका असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था. वो बचपन से ही संगीत के लिए जुनूनी रहे. उन्होंने बपचन में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी. बप्पी दा ने 70 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री ली थी. 70 से लेकर 80 के दशक तक हर तरफ सिर्फ बप्पी दा के गानों की ही गूंज सुनाई देती थी. उनका म्यूजिक और गाने चारों ओर छाए रहते थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












