
3 दिन में 3 नेताओं की लगाई क्लास, एकाएक इतने सख्त क्यों नजर आ रहे हैं नीतीश कुमार
AajTak
बिहार में नीतीश कुमार पिछले तीन दिन में तीन विधायकों पर भड़क चुके हैं. नीतीश कुमार महागठबंधन के विधानमंडल दल की बैठक में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह पर भी भड़क गए और बीजेपी के साथ नजदीकी का जिक्र कर घेरा. नीतीश कुमार आखिर एकाएक इतने सख्त क्यों नजर आ रहे हैं?
बिहार में सियासत की पिच पर इन दिनों नीतीश कुमार आक्रामक मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले तीन दिन में अपनी गठबंधन सहयोगी दो पार्टियों के तीन नेताओं की क्लास लगा दी है. ऐसे समय में जब विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल दलों के नेता दावा कर रहे हैं कि नीतीश की पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, नीतीश कुमार के इन आक्रामक तेवरों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई ने कहा कि नीतीश बड़े ही सधे हुए राजनेता है. नीतीश अगर गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों पर भड़के तो जरूर कोई ठोस वजह होगी.
नीतीश कुमार के आक्रामक तेवर की वजह क्या
नीतीश के बारे में कहा जाता है कि सियासत की हवा किस ओर बह रही है छोड़िए, किस ओर बह सकती है ये भी वे भांप लेते हैं. महाराष्ट्र में सियासत के समीकरण क्या बदले, बिहार में भी हलचल बढ़ गई. महाराष्ट्र में अजित पवार ने चाचा शरद पवार के खिलाफ जाकर एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ले थी. इसके बाद बीजेपी नेताओं से लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान तक ने दावा किया कि जेडीयू के कई विधायक उनके संपर्क में हैं.
विपक्ष के दावों के बीच नीतीश एक्टिव हुए और अपने विधायकों, सांसदों के साथ मुलाकात की, बात की. नीतीश कुमार की इस कवायद के बाद हलचल और बढ़ गई. नीतीश के फिर से एनडीए में वापस लौटने के कयास लगाए जाने लगे लेकिन राजनीति के जानकार इसे कुनबा एकजुट रखने और टूट की किसी भी संभावना को पूरी तरह खत्म करने की कवायद बता रहे हैं.
खुद को महागठबंधन का बॉस साबित करने की कोशिश
पिछले कुछ समय में आरजेडी प्रमुख लालू यादव की छवि सुपर सीएम की बनी है, खासकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के मामले के बाद. आरजेडी कोटे के मंत्री चंद्रशेखर की अपने ही विभाग अपर सचिव केके पाठक के बीच चल रही रार खुलकर सामने आ गई थी. इसे लेकर नीतीश कुमार के नाराज होने की बात कही जा रही थी. विवाद बढ़ा तो लालू यादव ने चंद्रशेखर को अपने आवास पर बुलाकर बातचीत की थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







