
3 घंटे में 50 बार कांपी धरती, जमींदोज हो गए 1000 घर... एक के बाद एक Aftershocks ने तिब्बत को किया तबाह
AajTak
तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप ने टिंगरी गांव में भारी तबाही मचाई, जो माउंट एवरेस्ट के करीब है. इसमें कमोबेश 100 लोगों की मौत हो गई और 1000 घर ध्वस्त हो गए. 7000 की आबादी वाले इस क्षेत्र में 3 घंटे में 50 आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए, जिसमें कई की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
भारत के पड़ोसी तिब्बत में एक भयानक भूकंप के झटके ने कमोबेश 100 लोगों की जान ले ली. इसका केंद्र हजारों फीट ऊंचाई पर स्थित टिंगरी गांव में था, जिसे एवरेस्ट क्षेत्र का उत्तरी द्वार माना जाता है. ये गांव माउंट एवरेस्ट से 80 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई था. केंद्र तबाही का एक पैमाना भी है, जहां कम गहराई, ज्यादा तबाही का कारण बनता है. यही वजह है कि 3 घंटे के दरमियान यहां 50 बार धरती कांपी, जिसमें बड़ी तबाही मची.
तिब्बत दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला क्षेत्र है, जो सरफेस से 13000-16000 फीट की ऊंचाई पर है. इसके एक पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यहां भूकंप आने से बड़ी तबाही मचने की आशंका होती है. मंगलवार सुबह 9.15 बजे दर्ज किए गए भूकंप के झटके 7.1 तीव्रता के थे. इसके बाद 3 घंटे तक 50 आफ्टशॉक्स दर्ज किए गए, जिनमें कई की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई. इससे तबाही ऐसी तबाही मची कि टिंगरी और आसपास के गांवों में सैकड़ों घर ध्वस्त हो गए.
यह भी पढ़ें: भूकंप से टूटे पहाड़, गिरी इमारतें, मलबों में बदली कॉलोनियां ... तिब्बत में तबाही की देखें 10 तस्वीरें
7000 की आबादी वाले क्षेत्र में तबाह हुए 1000 घर
बताया जा रहा है कि भूकंप के केंद्र के 20 किलोमीटर के दायरे में 27 गांव हैं, जहां कमोबेश 7000 की आबादी है. चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दायरे में 1000 घर तबाह हुए हैं. रेस्क्यू टीम आसपास के गांवों में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, जिससे संभावित रूप से मलबों में फंसे लोगों को बचाया जा सके. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में ध्वस्त बिल्डिंग, मलबे, ध्वस्त सड़कें और कारें देखी जा सकती हैं.
ल्हासा ब्लॉक में 75 साल में 21 बार आया भूकंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







